सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

NEWS Leaders : खरगोन जिले की टाॅप 3 ख़बर,●》खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध डेयरियों का किया निरीक्षण.●》संबल योजना में जिले के 202 हितग्राहियों को मिली 4 करोड़ 58 लाख की सहायता राशि.●》अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से छात्राओं को नई राह, विशेष कार्यशाला.

0

NEWS Leaders : खरगोन जिले की टाॅप 3 ख़बर,
●》खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध डेयरियों का किया निरीक्षण.
●》संबल योजना में जिले के 202 हितग्राहियों को मिली 4 करोड़ 58 लाख की सहायता राशि.
●》अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से छात्राओं को नई राह, विशेष कार्यशाला.

खरगोन : न्यूज लीडर्स

NEWS Leaders : संबल योजना अंतर्गत जिले के 202 हितग्राहियों को मिली 4 करोड़ 58 लाख की सहायता राशि

खरगोन : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से डी.बी.टी. से किया गया। योजना के अंतर्गत खरगोन जिले के कुल 202 हितग्राहियों को 4 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
इस अवसर का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित एन.आई.सी. कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी श्री रविन्द्र दुबे एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के 20 हितग्राही भी एन.आई.सी. कक्ष में मौजूद रहे।

NEWS Leaders : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध डेयरियों का किया औचक निरीक्षण, डेयरियों पर की छापामार कार्यवाही, दूध, घी व पनीर के लिए नमूने

खरगोन : न्यूज लीडर्स

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 10 सितंबर को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण द्वारा किया गया। इस दौरान दूध की गुणवत्ता जांच के लिए डेयरियों से दूध, घी एवं पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ग्राम ऊन स्थित नारायण डेयरी से दूध एवं घी, राज डेयरी एवं श्री महावीर डेयरी से दूध के नमूने लिए गए। इसी प्रकार ग्राम बामंदी में पटेल दूध डेयरी एवं संत सिंगाजी डेयरी से दूध, ग्राम मगरखेड़ी स्थित सांवरिया दूध डेयरी से दूध, ग्राम जुजाखेड़ी की गुजरश्री दूध डेयरी से दूध, मंडलेश्वर की श्याम दूध डेयरी से दूध एवं पनीर तथा महेश्वर की फेमस दूध डेयरी से दूध का नमूना संग्रहित किया है।

मुख्य खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल आवास्या ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच उपरांत नमूने अमानक स्तर के पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आगामी दिनों में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही निरंतर की जाएगी। इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एच.एल. आवास्या तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी एवं श्री एन.एस. सोलंकी उपस्थित रहे।

NEWS Leaders : अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से छात्राओं को नई राह, महिला सशक्तिकरण समिति और फाउंडेशन की विशेष कार्यशाला

खरगोन : न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में महिला सशक्तिकरण समिति एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने की तथा महिला सशक्तिकरण समिति प्रभारी डॉ. ललिता बर्गे के मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। दो सत्र में आयोजित इस कार्यशाला में प्रथम सत्र में कला संकाय की छात्राओं को तथा द्वितीय सत्र में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए श्री कपिल यादव ने छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा शासकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है और वर्तमान में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष) में अध्ययनरत हैं।

●》30 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष की सहायता.》》

प्रो. मनोज भार्वे ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा चयनित छात्राओं को स्नातक की पूरी अवधि के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि छात्राओं की ट्यूशन फीस, पुस्तकें, यात्रा और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में दो किस्तों में जमा होती है।

आवेदन करते समय छात्राओं को मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, हाल का पासपोर्ट साइज फोटो और प्रिंटेड बैंक पासबुक अपलोड करना आवश्यक है। नर्मदा-झाबुआ बैंक और पोस्ट ऑफिस की पासबुक हस्तलिखित होने के कारण इस योजना में मान्य नहीं है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने वर्ष 2024-25 में इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में की थी। आगामी 2025-26 सत्र से इसे 18 राज्यों तक विस्तारित किया जाएगा। तीन वर्षों में लगभग 2.5 लाख छात्राओं को लाभ देने का लक्ष्य है, जिसके लिए 2,250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 से प्रारंभ होगी और इसकी विस्तृत जानकारी azimpremjifoundation.org पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम में डॉ. वंदना बर्वे, प्रो. धर्मेंद्र पाटीदार, डॉ. गणेश पाटिल, प्रो. जगदीश पावरा, प्रो. गोविंद मेहरा सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने स्कॉलरशिप से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!