सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी में दिग्गज नेता नेताओं को दी जिम्मेदारी, मप्र से किसे लिया जानिए

0

NEWS Leaders : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी में दिग्गज नेता नेताओं को दी जिम्मेदारी, मप्र से किसे लिया जानिए

न्यूज़ लीडर्स डेस्क

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई जमीन पाने को लेकर एड़ी-चोटी का परिश्रम कर रही है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय नेता लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अजय माकन की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी प्रत्याशियों और सीटों के चयन पर मंथन करेगी. कमजोर सीटों पर नए समीकरणों और विकल्पों पर भी विचार होगा.

●》बिहार स्क्रीनिंग कमेटी में मप्र के कुणाल को मिली जगह.》》

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमिटी गठित की है, जिसका चेयरमैन अजय माकन को बनाया गया है. ‎कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस स्क्रीनिंग कमेटी में तीन सदस्य होंगे. इसमें परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी शामिल हैं.

》स्क्रीनिंग कमेटी में सात पदेन सदस्य बनाए.》》

बिहार चुनाव के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी में सात पदेन सदस्य भी बनाए गए हैं, परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी के अलावा सात पदेन सदस्य भी बनाये गए हैं. इसमें बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को शामिल किया गया है.

●》मप्र के कुणाल चौधरी ने माना आभार.》》

मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं संगठन महासचिव श्री के.सी वेणुगोपाल जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त कर जो विश्वास और ज़िम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए गर्व, प्रेरणा और सेवा का अवसर है. मैं इस भूमिका को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने के लिए कटिबद्ध हूँ.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!