सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्...

NEWS Leaders : ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ हुई भारत की नई सुबह, भारतीय सेना ने दिया पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब

0

NEWS Leaders : ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ हुई भारत की नई सुबह, भारतीय सेना ने दिया पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब

प्रमुख खबरें :- कैबिनेट की बैठक हुई, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिले, प्रधानमंत्री की विदेशी यात्राएं स्थगित, सर्वदलीय बैठक होगी, आंतकी घटनाओं का वीडियो जारी, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद, अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट समारोह रद्द

न्यूज लीडर्स  डेस्क

ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ हुई भारत की नई सुबह, भारतीय सेना ने दिया पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान के आतंक पर आंधी बनकर भारतीय सेना ने किया हमला , 100 किमी भीतर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त, बहावलपुर तक गूंजी भारत की गर्जना, जैश, लश्कर, हिज़बुल के अड्डे मिट्टी में मिलाए। इस कार्रवाई से विश्व को संदेश गया की यह नया भारत है, अब आंतकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा।

●》प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिले.》》

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन जाकर मुलाकात की, उन्हे भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तार से जानकारी दी।

●》प्रधानमंत्री ने तीन देशों की आगामी यात्रा स्थगित की.》》

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर तीन देशों की अपनी आगामी यात्रा स्थगित कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी का क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड के दौरे पर जाने का कार्यक्रम था।

●》केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक.》》

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के बाद सर्वदलीय बैठक बुलायी, नई दिल्ली में 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के पुस्तकालय भवन में सर्वदलीय बैठक होगी।

●》प्रमुख आतंकी हमलों की भयावहता पर वीडियो साझा किया.》》

विदेश मंत्रालय, भारतीय सेना और वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आयोजित प्रेस ब्रीफ़िंग को संबोधित करने से पहले, पिछले कुछ वर्षों में देश पर हुए प्रमुख आतंकी हमलों की भयावहता पर वीडियो साझा किया।

●》करतारपुर साहिब कॉरिडोर और अटारी वाघा का  रिट्रीट समारोह बंद.》》

ऑपरेशन_सिंदूर के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।करतारपुर साहिब कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाला एक वीज़ा-मुक्त तीर्थयात्रा मार्ग है। यह भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान के.करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने की अनुमति देता है।

पंजाब सुरक्षा कारणों से अटारी-वाघा सीमा पर आयोजित रिट्रीट समारोह को अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है।

●》आंतकवाद के इन ठिकानों पर हुई स्ट्राइक.》》

●》बहावलपुर (पाकिस्तान) :– अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है, यहां जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया है।
●》मुरिदके (लाहौर के पास) :– ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनल बॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है, यहां  लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था।
●》गुलपुर (पीओके) :- ये आतंकी ठिकाना LoC (पुंछ-राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.
●》लश्कर कैंप सवाई (पीओके) :– ये आतंकी ठिकाना पीओजेके तंगधार सेक्टर केअंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है।
●》बिलाल कैंप :– जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड, ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।


●》कोटली (पीओके) :– एलओसी से 15 किमी दूरस्थित लश्कर का शिविर. ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था।
●》बरनाला कैंप :- ये आतंकी ठिकाना LoC से 10 किमी दूर स्थित था.
●》सरजाल कैंप :- सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र
●》मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास) :- ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!