सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी

News Leaders : भूरिया-पटेल विवाद में महेश पटेल को किया कांग्रेस से बाहर, मामला आपसी गुटबाजी का है

0

भूरिया-पटेल विवाद में महेश पटेल को किया कांग्रेस से बाहर, मामला आपसी गुटबाजी का है

“अलीराजपुर जिले के जोबट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे महेश पटेल को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, पार्टी ने यह कार्रवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के काफिले पर हमले के बाद की है”

देखिये वीडियो

जोबट : न्यूज़ लीडर्स

आदिवासी अंचल झाबुआ और अलिराजपुर जिले में चल रही कांतिलाल भूरिया और महेश पटेल की आपसी सियासी उठापटल का नतीजा सामने आ गया है। जी हां महेश पटेल 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिये गये है। उन पर  यह कार्रवाई कांतिलाल भूरिया के काफिले पर हमले को लेकर हुई है।

दरअसल, गुरुवार दोपहर कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया जोबट में जब भगोरिया उत्सव से वापस लौट रहे थे तब दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान उनके काफिले में शामिल दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए वहीं भूरिया का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

देखिये आरोप_प्रत्यारोप

इस दौरान एक आरोपी घटना स्थल पर ही भूरिया समर्थको ने पकड़ लिया उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है की हमलावर कांग्रेस नेता महेश पटेल समर्थक है। मामले में महेश पटेल जब स्वयं थाने में भूरिया परिवार के खिलाफ शिकायत करने आए।

पुलिस ने महेश पटेल समर्थकों और भूरिया पिता-पुत्र की और से की गई रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं मप्र कांग्रेस ने देर न करते हुए भूरिया विरोधी महेश पटेल को आनन-फानन कांग्रेस से बाहर कर दिया है। आदेश में पार्टी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि आपके संरक्षण में आलीराजपुर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित व्यवहार किया गया है। यह पार्टी की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है।

▪︎उपचुनाव के समय से चल रहा है पटेल-भूरिया में विवाद.》

आपको बता दें कि विधानसभा उप चुनाव के समय से ही आलीराजपुर के पटेल और झाबुआ के भूरिया परिवार में विवाद है। दरअसल कांग्रेस ने जोबट विधानसभा उप चुनाव पटेल को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पटेल ने हार के लिए भूरिया परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर भूरिया ने भी पटेल के खिलाफ जमकर पलटवार किया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर मैं पार्टी का प्रचार नहीं करता तो पटेल की जमानत जब्त हो जाती। हालिया विवाद ने मामले को और हवा दे दी है। पटेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूरिया परिवार जोबट में अलग से गेर निकालने के लिए आया था। ऐसा कर पार्टी को गुट में बांटने का प्रयास किया जा रहा था।


▪︎और अंत में.》

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांतिलाल भूरिया के बेटे व मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘साथियों, न हम कभी किसी से डरें हैं और न कभी डरेंगे। मैं और श्री कांतिलाल भूरिया जी बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!