सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा पर्व, चेटीचंड के त्योहार और चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। भारतीय समाज का बहुत बड़ा हिस्सा इन मंगल पर्वों को उल्लासपूर्वक मनाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के वृहद मराठी समाज द्वारा गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास सभागार में स्वागत अभिनन्दन किया।

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की गई चार गुड़ी, उन्होने वृहद मराठी समाज के साथ गुड़ी पड़वा मनाई। गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम हुआ।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के वृहद मराठी समाज की महिलाओं ने गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास सभागार में तिलक किया।

●》नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव संवत्सर 2082 का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को पर्व, त्योहारों की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास के यज्ञ में सहभागिता की अपेक्षा भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पूर्ण प्रदेश में इन पर्व-त्योहारों पर हो रहे पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!