सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा पर्व, चेटीचंड के त्योहार और चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। भारतीय समाज का बहुत बड़ा हिस्सा इन मंगल पर्वों को उल्लासपूर्वक मनाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के वृहद मराठी समाज की महिलाओं ने गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास सभागार में तिलक किया।

●》नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव संवत्सर 2082 का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को पर्व, त्योहारों की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास के यज्ञ में सहभागिता की अपेक्षा भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पूर्ण प्रदेश में इन पर्व-त्योहारों पर हो रहे पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!