सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द...

News Leaders : विधानसभा में गूंजा बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन का मुद्दा, खरगोन MLA रवि जोशी ने मुख्यमंत्री से किया सवाल? मुख्यमंत्री ने दिया जवाब!

0

विधानसभा में गूंजा बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन का मुद्दा, खरगोन MLA रवि जोशी ने मुख्यमंत्री से किया सवाल?
मुख्यमंत्री ने क्या दिया जवाब

रवि जोशी सदन में

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मप्र विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन खरगोन से कांग्रेस विधायक रवि जोशी के विधानसभा सत्र में लगे तारांकित प्रश्न में मप्र के मुख्यमंत्री से पूछे गये सवाल को लेकर विधायक रवि जोशी लगभग ढ़ाई मीनिट तक अपने पूछे सवाल से सदन को अवगत करते देखे गये।

आपको बता दे, रवि जोशी ने बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन योजना को लेकर प्रश्न पूछा, साथ ही खरगोन और बड़वानी जिले की भी इरिगेशन योजनाओं संबंधित सवाल उठाये।

▪︎ बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन योजना से जुड़े सवाल जो रवि जोशी ने पूछे.》

_क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि,

▪︎(क):- बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन योजना के टेंडर और अनुबंध कि किस-किस कंडिका में कार्य कर के समय वृद्धि के प्रावधान रखे गए हैं। उनकी छाया प्रति देवें एवं उक्त योजना में जो ठेकेदार को समय में वृद्धि करके काम करने का मौका दिया है। वह किस कंडिका के माध्यम से दिया है? और क्यों दिया गया? क्या कारण रहा कि विभाग द्वारा पेनल्टी नहीं लगाई गई एवं अब जो समय दिया गए हैं क्या वह उस समय सीमा में ठेकेदार कार्य पूर्ण कर लेगा।

▪︎(ख):- उक्त योजना में क्या हाइड्रो टेस्ट करना था यही हाँ, तो क्या किया गया यदि नहीं किया गया तो क्यों नही किया गया और कितने किलोमीटर पाइप लाइन की गई एवं कितने किलोमीटर का हाइड्रो टेस्ट किया गया। हाइड्रो टेस्ट करना क्यों आवश्यक है?
▪︎(ग):- उक्त टेंडर के अनुबंध एवं टेंडर की छाया प्रति देवें?
▪︎(घ):- उक्त योजना के क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिलोटिया को इस सिंचाई योजना से क्यों वंचित रखा गया। क्या प्रश्नकर्ता द्वारा सिलोटिया को जोड़ने हेतु पत्र लिखे गए थे यदि हां तो उस पर क्या कार्रवाई की गई। पत्राचारों की छायाप्रति देवें। सिलोटियो को किस योजना से सिंचाई हेतु पानी दिया जावेगा।

▪︎ मुख्यमंत्री द्वारा रवि जोशी के पूछे सवाल बिन्दुओं पर सीएम के लिखित जवाब जानिये.》

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में बताया की,

▪︎(क):- अनुबंध के वाल्‍यूम-II सेक्‍शन- III कंडीशन ऑफ कान्‍ट्रेक्‍ट की कंडि़का-74 में। जानकारी पुस्‍तकालय में रखे परिशिष्‍ट-‘’अ’’ अनुसार है। समयावृद्धि पर्यावरण स्‍वीकृति में विलंब तथा कोविड़-19 के कारण दी गई। अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार छ: माही समीक्षा में स्‍वीकृत निर्माण कार्यक्रम के अनुरूप प्रगति होने से पेनाल्‍टी नहीं लगाई गई। जी हॉं।
▪︎(ख):- जी हॉं। योजना में 413 कि.मी. पाईप लाईन की लेईंग का कार्य एवं 56.72 कि.मी. पाईप लाईन में हाइड्रो टेस्‍ट किया गया है। हाइड्रो टेस्‍ट किये जाने का उद्देश्‍य पाईप लाईन के ज्‍वाइंटों का परीक्षण करना है।

▪︎(ग):- जानकारी पुस्‍तकालय में रखे परिशिष्‍ट-‘’ब’’ अनुसार है।
▪︎(घ):- ग्राम सिलोटिया के 56.072 हेक्‍टेयर क्षेत्र को सिंचित किया जाना है। जानकारी पुस्‍तकालय में रखे परिशिष्‍ट-‘’स’’ अनुसार है। बिस्टान लिफ्ट इरिगेशन योजना से

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!