खास-खबरब्रेकिंग

News Leaders : अरुण यादव के ट्वीट से सियासत गरमायी, किस पर है तंज ?

अरुण यादव के ट्वीट से सियासत गरमायी, किस पर है तंज ?

भोपाल :  न्यूज़ लीडर्स

पांच राज्यो के आये चुनाव परिणामों से कांग्रेस की अंदरुनी सियासत गरमायी हुई है, वही मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के नेता अरुण यादव के एक ट्वीट से कांग्रेस का सियासी मिजाज गड़बढ़ाया है।

आपको बता दे, अरुण यादव ने केवल अपने ट्वीट में एक लोकप्रिय शायरी के एक अंश रुपी शेर को पोस्ट किया है।
बस उसी के कई सियासी अर्थ निकलना शुरु हो गये है। विश्लेषक इसे मप्र में कांग्रेस की राजनीति में कमलनाथ के नेतृत्व से जोड़कर देख रहे है।

जबकी अरुण यादव ने उस ट्वीट को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मप्र कांग्रेस के साथ राहुल गांधी को भी प्रेषित किया हैमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शायराना अंदाज में लिखा कि_

“किसको फिक्र है कि “कबीले” का क्या होगा..!
सब इसी बात पर लड़ते है कि “सरदार” कौन होगा..!!”

▪︎और अंत में.》

अरुण यादव की इस शायरी का अर्थ है कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी बड़े नेता को पार्टी की फिक्र नहीं है। हर नेता केवल इस बात पर लड़ रहा है कि उनके इलाके से लेकर राज्य और देश तक पार्टी का सरदार कौन होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!