सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : नवागत कलेक्टर भव्या मित्तल ने कलेक्टर खरगोन का कार्यभार संभाला, कलेक्ट्रेट पहुंचने पर स्वागत

0

NEWS Leaders : नवागत कलेक्टर भव्या मित्तल ने कलेक्टर खरगोन का कार्यभार संभाला, कलेक्ट्रेट पहुंचने पर स्वागत

शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का होगा प्रभावी क्रियान्वयन, नवग्रह मेले का किया निरीक्षण, कलेक्ट्रेट में शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया

न्यूज लीडर्स : खरगोन

नवागत कलेक्टर भव्या मित्तल ने कलेक्टर खरगोन का कार्यभार संभाला, उनका कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया।

“बुरहानपुर से स्थानांतरित होकर आयी सुश्री भव्या मित्तल ने 30 जनवरी को कलेक्टर खरगोन का कार्यभार ग्रहण कर लिया है”

●》नवागत कलेक्टर का प्रशासनिक सफर.》》

सुश्री भव्या मित्तल वर्ष 2014 बेच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। इससे पहले वे बुरहानपुर में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी। सुश्री मित्तल नीमच में जिला पंचायत सीईओ, इंदौर नगर निगम में आयुक्त, इंदौर एवं राजगढ़ में अपर कलेक्टर, धार-पीथमपुर एवं सतना जिले के नागौद में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।

●》नवग्रह मेले का किया निरीक्षण.》》

कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले नवग्रह की नगरी खरगोन के नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा नवग्रह मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवग्रह मंदिर में बनाएं जा रहे नवग्रह लोक के बारे में जानकारी ली। नवग्रह मेला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्था, दुकानों के आबंटन की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

●》शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का होगा प्रभावी क्रियान्वयन.》》

कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जिले में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।

खरगोन जिले में कपास एवं मिर्च की खेती बहुतायत में होती है। अतः कपास एवं मिर्च की खेती करने वाले किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत खरगोन जिले में मिर्च का चयन किया गया है। अतः मिर्च उत्पादन एवं उससे तैयार होने वाले प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

“जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा और प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कारगर प्रयास किये जाएंगे”

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले कार्यालयों एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय की निर्वाचन शाखा, नाजरात शाखा, खाद्य एवं आपूर्ति, खनिज शाखा, ई-गवर्नेंस, भू-अभिलेख, जिला कोषालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, एनआईसी, लोक सेवा प्रबंधन, राहत शाखा, जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यानारयण दर्रो, श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मंडलोई श्री लोकेश छापरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

●》कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों ने किया स्वागत.》》

नवागत कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, श्रीमती हेमलता सोलंकी एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

●》कलेक्ट्रेट में शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया.》》

30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्राे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मंडलोई, श्री लोकेश छापरे सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!