सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : निमाड अंचल के सभी कलेक्टर बदले,  42, IAS के तबादले,  खरगोन बड़वानी में महिला कलेक्टर पदस्थ, देखिए सूची

0

NEWS Leaders : निमाड अंचल के सभी कलेक्टर बदले,  42, IAS के तबादले,  खरगोन बड़वानी में महिला कलेक्टर पदस्थ, देखिए सूची

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मप्र में प्रशासनिक फेरबदल में 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। कई जिलों के कलेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा सचिवालय के अधिकारियों में भी बदलाव हुआ है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कुछ अहम फेरबदल हुए हैं। भरत यादव को मुख्यमंत्री सचिवालय से बाहर किया गया है और अब सीबी चक्रबर्ती को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सीबी चक्रबर्ती को आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में निमाड अंचल के चारों जिले के कलेक्टर्स इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रभावित हुए है।

“पश्चिम निमाड के खरगोन और बड़वानी जिले और पूर्व निमाड के खंडवा और बुरहानपुर जिले भी प्रभावित हुए है। बड़वानी कलेक्टर डाॅ.राहुल फंटिग और खरगोन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा को भोपाल पदस्थ किया है।”

●》खरगोन-बड़वानी में महिला कलेक्टर पदस्थ.》》

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में खरगोन और बड़वानी में महिला कलेक्टर की पदस्थ हुई है। बड़वानी में सुश्री गुंचा सरोवर और खरगोन में सुश्री भव्या मित्तल के नियुक्ति आदेश जारी हुए।

●》खंडवा-बुरहानपुर कलेक्टर बदले.》》

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में खंडवा कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के स्थान पर देवास के कलेक्टर श्री ॠषव गुप्ता और  बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के स्थान पर कलेक्टर डिंडोरी श्री हर्ष सिंह को कलेक्टर बनाया है।

●》खरगोन-खंडवा और बडवानी-बुरहानपुर कलेक्टर का क्या है रिश्ता.》》

खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के पति खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर के पति हर्ष सिंह है।

●》कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रधानमंत्री ने किया पुरस्कृत.》》

जल जीवन मिशन के लिए कलेक्टर बुरहानपुर भव्या मित्तल आईएएस को पुरस्कृत किया गया है।

●》12 जिलो के कलेक्टर के स्थानांतरण हुए.》》

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इन जिलों में प्रशासनिक बदलाव से यह उम्मीद जताई जा रही है कि विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा। बदले गए कलेक्टरों की सूची इस प्रकार है,

• गुना – किशोर कन्याल
• खरगोन – भव्या मित्तल
• सीहोर – बालगुरू
• सतना – सतीश कुमार
• बड़वानी – गुंचा सनोबर
• टीकमगढ़ – विवेक श्रोत्रिय
• रायसेन – अरुण कुमार
• खंडवा – ऋषव गुप्ता
• शिवपुरी – अर्पित वर्मा
• देवास – ऋतु राज (पहली बार कलेक्टर)
• बुरहानपुर – नाम का उल्लेख नहीं
• डिंडोरी – नेहा मारव्या

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!