सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

0

NEWS Leaders : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश कर लगातार 8 बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी

न्यूज लीडर्स डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. वित वर्ष 2025-26 के लिए 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी. बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगी.

●》वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनाएंगी नया  रिकॉर्ड.》》

इस बार का 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री लगातार 8 बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी. इसके पहले वाला बजट पेश करके वे सी.डी. देशमुख के रिकॉर्ड के बराबर आ गई थी. सी.डी. देशमुख ने 68 साल पहले लगातार साल 1951 से 1956 के बीच छह बार पूर्ण और एक बार अंतरिम बजट पेश करके रिकॉर्ड किया था.

31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. 13 फरवरी को सत्र का पहला भाग खत्म होगा. इसके बाद दूसरे सत्र की शुरुआत 10 मार्च से होगी. यह सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा.

●》बजट से आम आदमी को उम्मीद.》》

यह उम्मीद की जा रही है की इस बार बजट में आयकर स्लैब में बदलाव हो सकता है. जिसमें सैलरी लिमिट बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा सरकार से महंगाई और हेल्थकेयर के खर्च को कंट्रोल करने की भी उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन को पचास हजार रुपये से एक लाख रुपये करने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!