सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान...

NEWS Leaders : शासकीय भवनों के परिसर बनें अनाधिकृत पार्किंग स्थल, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत, पार्किंग स्थल की भी दरकार है

0

NEWS Leaders : शासकीय भवनों के परिसर बनें अनाधिकृत पार्किंग स्थल, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत, पार्किंग स्थल की भी दरकार है

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर, खेतिया

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर बसे खेतिया शहर में इन दिनों शासकीय परिसर अनाधिकृत तरिके से पार्किंग स्थल बने हुए है। वहीं शहर में तेजी से बढ़ रहे वाहनों को लेकर सार्वजनिक पार्किंग स्थल की दरकार होने लगी है।

वहीं इन शासकीय स्थलों में निर्मित परिसरों और भवनों की दीवारों पर नगर पंचायत परिषद खेतिया द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रही है। वहीं दूसरी ओर निजी वाहन मालिक अनाधिकृत तरिके से इन संदेशों के सामने अपने वाहन खड़े कर सुगम यातायात को प्रभावित कर रहे है।

जबकी सामुदायिक भवन, न्यायालय परिसर की दिवार एवं पशु बाज़ार अब पार्किंग स्थल में परिवर्तित होते जा रहे है और नगर पंचायत परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी प्वाइंट भी अवैध पार्किंग करने वालों की भेंट चढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 24 को सांसद्वय गजेंद्र सिंह पटेल सुमेरसिंह सोलंकी एवं विधायक श्याम बर्डे द्वारा उद्घाटित हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया के भवन पर ताले लगे होने से अस्पताल परिसर में वाहन मालिकों ने अपने वाहनों के पार्किंग करना शुरू कर दिये है।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले का कहना है कि हमारे द्वारा पार्किंग करने वालों को सूचित किया है। कार्रवाई कर के हटा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!