सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

NEWS Leaders : क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. मोहनलाल कोरी ने संभाला पदभार

0

NEWS Leaders : क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. मोहनलाल कोरी ने संभाला पदभार

न्यूज लीडर्स : खरगोन

मध्यप्रदेश शासन द्वारा खरगोन में स्थापित किए गए क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय का संचालन अब खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर और खरगोन के छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा कुलगुरु के रूप में नियुक्त डॉ. मोहनलाल कोरी ने 29 अक्टूबर को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण के अवसर पर कुल सचिव श्री जीएस चौहान, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या डॉ. शैल जोशी एवं समस्त विश्वविद्यालय स्टाफ ने नए कुलगुरु का स्वागत बुके एवं फूल मालाओं से किया। विश्वविद्यालय के परिसर में सजीवता का माहौल था, जहां उपस्थित सभी लोग नव नियुक्त कुलगुरु से नई उम्मीदें लगाए हुए थे।

पदभार ग्रहण के पश्चात डॉ. मोहनलाल कोरी ने एक प्रभावशाली उद्बोधन में विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्वविद्यालय को केवल एक शैक्षणिक संस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि एक रोजगारोन्मुखी, तकनीकी और आधुनिक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करना है। हमारा प्रयास होगा कि हम छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करें और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करें।

कुलगुरु ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में नए रोजगारोन्मुखी और तकनीकी कोर्स जल्द ही शुरू किए जाएंगे, जो छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे और उन्हें समाज एवं देश की सेवा के लिए एक सशक्त नागरिक बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्तमान कार्य स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन, शिक्षक एवं छात्रों के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!