सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व, करवा चौथ की प्रदेशवासियों को दी बधाई दी

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व, करवा चौथ की प्रदेशवासियों को दी बधाई दी

न्यूज लीडर्स : विशेष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ आज उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया।

करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपति ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई।

●》मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी करवा चौथ की बधाई.》》

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखण्ड सौभाग्य और असीम समर्पण के महापर्व करवा चौथ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नारी परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती है। भारतीय नारी का परिवार के लिए त्याग और जीवन साथी के लिए समर्पण विश्व में अनोखा है”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पावन पर्व, बहनों के वैवाहिक जीवन में अनंत प्रेम और अटूट विश्वास का संचार करे। इनका आंगन सुख-समृद्धि, आरोग्यता और आनंद के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!