सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

NEWS Leaders : आबकारी विभाग अब करेगा 9 साल पुराने 6 बकायादारों से करोड़ों रुपए की वसूली

0

NEWS Leaders : आबकारी विभाग अब करेगा 9 साल पुराने 6 बकायादारों से करोड़ों रुपए की वसूली

न्यूज लीडर्स : खरगोन

अब आबकारी विभाग पिछले 9 वर्षो से बकाया चल रहे ठेकेदारों से ₹ करोडों रुपए की वसूली के लिए सक्रिय दिखा।

वर्ष 2015-16 के आबकारी विभाग से संबन्धित 06 बकायादारों से बकाया राशि लेना शेष है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि इन 06 बकायदारों की कोई चल-अचल सम्पति की जानकारी किसी भी व्यक्ति को हो या यदि किसी बाकायादार द्वारा अपना पता एवं स्थान परिवर्तन किया गया हो तो उसकी जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त खरगोन में दी जाए।

“जिससे बकायादारों से शासन की आबकारी बकाया राशि राजस्व हित में वसूल की जा सके”

●》किन बकायदारों से वसूल की जानी है बकाया राशि.》》

वर्ष 2015-16 के आबकारी विभाग से संबन्धित 06 बकायादारों में मंडलेश्वर के केन्द्रजीत कुशवाह से 1,94,45,652 रुपए, पहाड़सिंगपुरा खरगोन के विनोद पिता विजय रघुवंशी से 1,03,17,948 रुपये
की बकाया राशि वसूली जानी है।

इसी प्रकार 102 मिडराईज्ड ड्रीम सिटी तलावटी चांदा इंदौर के सतीश पिता रतनलाल जायसवाल एवं सहभागी सोमईश गार्डन चंदन नगर धार रोड इंदौर के सुरजीतसिंह चड्डा व 52/02 जेल रोड इंदौर के ईनेश पिता बाबूलाल शर्मा से 1,85,49,006 रुपए बकाया है।

जिला धार के 10/10 कालिका के प्रशांत पिता कैलाशचंद्र जायसवाल से 15,66,581 रुपये, कोटड़ा अजमेर राजस्थान के सूर्यप्रताप सिंह पिता बचूसिह से 35,84,970 रुपए एवं सुखलिया  इंदौर निवासी अर्पित पिता जयगोपाल चौकसे से 74,38,44,434 रुपये की बकाया राशि वसूली जानी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!