सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ...

NEWS Leaders : कैसा रहेगा 19 अक्टूबर 2024 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

0

NEWS Leaders : कैसा रहेगा 19 अक्टूबर 2024 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

नमस्कार आप देख रहे है न्यूज लीडर्स,कैसा रहेगा 19 अक्टूबर 2024, शनिवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है आपके सितारे, देखिए न्यूज लीडर्स.

आज का पंचांग 19.10.24 शनिवार
संवत 2081 मास कार्तिक पक्ष कृष्णा, तिथि द्वितीया 09.48 बजे बाद में तृतीया नक्षत्र भरणी 10.54 बजे बाद में कृतिका योग सिद्धि 17.40 बजे करण गर 09.48 बजे बाद में वनिज चंद्रमा मेष राशि पर 16.09 बजे तक बाद में वृषभ राशि पर

मेष :- समय अच्छा है शुभ समाचार मिलेंगे आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा मित्रों के साथ मौज मस्ती रहेगी लोगों से मेलजोल होगा.

वृषभ :- खर्च ज्यादा होगा धन का अभाव रहेगा कर्ज लेना पड सकता है ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है मन उदास रहेगा.

मिथुन :- आय में बढ़ोतरी रहेगी व्यापार में तरक्की के चांस रहेंगे संतान के पक्ष में शुभ समाचार मिलेंगे बड़े भाई से भी लाभ मिलेगा.

कर्क :- जमीन सबंधित कार्य होगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा नया कार्य शुरू हो सकता है पिता की सम्पत्ति मिल सकती है.

सिंह :- धार्मिक यात्रा हो सकती है पुराने मित्र से मुलाकात संभव है घर में खुशी का माहौल रहेगा मांगलिक कार्य सम्पन्न होगें.

कन्या :- स्वास्थ्य गड़बड़ होगा अपनी वाणी पर संयम रखें विरोधी नुकसान कर सकते है आर्थिक नुकसान भी संभव है यात्रा से बचें.

तुला :- सामाजिक सम्मान मिलेगा व्यापार में लाभ के योग है पत्नी कार्यों में सहायक होगी भूमि या वाहन का लाभ मिलेगा.

वृश्चिक :- शत्रुओं से सावधान रहें कार्य क्ष्रेत्र में नुकसान कर सकते है मामा से बोलचाल हो सकती है मित्र भी आपके विपक्ष में होंगे.

धनु :- नव दंपति को संतान प्राप्ति के योग प्रबल है सरकारी तंत्र से लाभ के योग है धन की कमी दूर होगी समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मकर :- माता के स्वास्थ्य गिरावट होगी जायदाद का नुकसान संभव है व्यापार में मित्रों से धोखा मिलेगा अपने लोग वार करेंगे.

कुम्भ :- भाई तकलीफ देगा यात्रा में जाने से दुर्घटना हो सकती है वाहन से सावधान रहें अनजान व्यक्ति नुकसान करेगा घर में अशांति रहेगी.

मीन :- परिवार में अशांति रहेगी आर्थिक नुकसान होगा बुजुर्ग के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है यात्रा संभव है अपने मन की बात मन में रखें.

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!