सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12...

NEWS Leaders : विधायक मोंटू सोलंकी की सायकिल यात्रा संपन्न, बड़ी बिजासन मां मंदिर के दर्शन कर मप्र में करेंगे प्रवेश

0

NEWS Leaders : विधायक मोंटू सोलंकी की सायकिल यात्रा संपन्न, बड़ी बिजासन मां मंदिर के दर्शन कर मप्र में करेंगे प्रवेश

न्यूज लीडर्स : जितेंद्र डावर सेंधवा

सेंधवा विधानसभा की खुशहाली के लिए सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी की ग्राम चाचरिया से श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए निकली 1400 किलोमीटर की धार्मिक सायकिल यात्रा संपन्न हो गई है।

●》बड़ी बिजासन मां मंदिर के दर्शन कर मप्र में प्रवेश करेंगे मोंटू सोलंकी.》》

विधायक मोंटू सोलंकी मंगलवार सुबह 10 बजे मप्र-महाराष्ट्र सीमा के सुप्रसिद्ध बड़ी बिजासन मां मंदिर पहुंच दर्शन कर मप्र सीमा में प्रवेश करेंगे।

क्षेत्र की खुशहाली का संकल्प कर लगभग 14 सौ किलोमीटर की यात्रा ग्राम चाचरिया से 23 सितंबर को प्रारंभ हुई थी जो प्रतिदिन 120 कि.मी. का लक्ष्य लेकर 12 दिनों में श्री तिरुपति बालाजी देव स्थान 4 अक्टूबर को पहुंची थी।
गौरतलब है की यात्रा के प्रारंभ में भी विधायक मोंटू सोलंकी ने बड़ी बिजासन मां मंदिर के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लेकर यात्रा को आगे बढाया था।

●》मोंटू सोलंकी विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात करेंगे.》》

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर की सायकिल यात्रा संपन्न कर मोंटू सोलंकी सेंधवा जनसंपर्क कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वह नागरिकों से भेंट करेंगे।

●》यात्रा के सहभागियों का भी होगा स्वागत.》》

इस यात्रा में विधायक मोंटू सोलंकी सहित तीन लोग  सायकिल यात्री थे, और  सहयोगी के रूप में कुछ साथी भी रास्तें की व्यवस्था में जुटे थे।
सायकिल यात्री के रूप में मोंटू सोलंकी, भायलाल डावर और शैलेंद्र पवार थे।

जबकी जिला पंचायत सदस्य राजकला मोंटू सोलंकी, अमित डुडवे, ताराचंद सोलंकी, राहुल वलोके, गीता भायलाल डावर, आदि कार्यकर्ता साथ में शामिल थे।
मोंटू सोलंकी के श्री तिरुपति बालाजी देव स्थान पहुंचने पर बड़ी संख्या में परिजन और  साथीगण शामिल हुए।

●》सायकल यात्रा को लेकर मोंटू सोलंकी ने क्या कहा जानिए.》》

माननीय श्री राहुल गांधी जी की यात्रा से प्रेरित हो कर हमने भी बालाजी दर्शन यात्रा का संकल्प लिया था, जिसमे 1400 सायकल से यात्रा 12 दिनों में पूरी की, जिसमे तिरुपति से मंदिर तक की 11 km (4200 सीढ़िया) पहाड़ कि पैदल यात्रा भी शामिल है।

“इतनी लंबी यात्रा का पूरी करने के लिए दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत होती है, शुरुवात में थोड़ा सा डर जरूर था, मौसम का खराब होना, रास्ते में स्वस्थ का खराब होने का खतरा, पर मन में पूरा विश्वास और भगवान बालाजी के आशीर्वाद से इस यात्रा को तय समय से पहले पूरा किया। जिसमे मेरी पूरी टीम का साथ और विधानसभा के लोगो की शुभकामनाएं थी।”

●》रास्ते में सभी राज्यों के जनप्रतिनिधियों से हुई मुलाकात.》》

इस यात्रा के दौरान हम महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के साथ तमिलनाडु के कुछ हिस्से से गुजरे थे। यहां हमारी मुलाकात कई जनप्रतिनिधियों, एवं समाज सेवी लोगो से हुई। जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के अच्छे बुरे अनुभवों को हमसे साझा किया। क्षेत्र की जनता का फायदा और उन्नति केसे हो ये सीखने को मिला।

हमारा सेंधवा एक कृषि प्रधान क्षेत्र है ऐसे में रास्ते में कई किसानों से भी मुलाकात हुई। जिनसे हमने वहा की तकनीकों का उपयोग हमारे यहां कैसे लिया जा सकता है इस पर भी विचार किया। बागवानी जैसा विकल्प हम भी अपने सेंधवा के लिए तैयार करेंगे।

●》तेलंगाना के मंत्री का सानिध्य मिला.》》

संगारेडी में तेलंगाना के स्वास्थ मंत्री दामोदर राजा नरसिंग से मुलाकात कर आदिवासी स्मृति चिन्ह तीर कामन भेट किया और उन्होंने ने इस यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

●》मोंटू सोलंकी ने धन्यवाद, आभार माना.》》

विधायक मोंटू सोलंकी जी ने क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद एवं महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, के लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। यात्रा में भायलाल डावर, शैलेंद्र पवार, जिला पंचायत सदस्य राजकला सोलंकी, अमित डुडवे, ताराचंद सोलंकी, राहुल वलोके, गीता डावर, आदि कार्यकर्ता साथ में शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!