सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

NEWS Leaders : तिरुपति लड्डू विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने सीएम नायडू को लगाई फटकार, कहा- अभी तक पुख्ता सबूत नहीं

0

NEWS Leaders : तिरुपति लड्डू विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने सीएम नायडू को लगाई फटकार, कहा- अभी तक पुख्ता सबूत नहीं

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू में कथित तौर पर ‘जानवरों की चर्बी’ होने के मामले में 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की.

न्यूज लीडर्स डेस्क

तिरुपति बालाजी मंदिर में उपजे लड्डू विवाद में जहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है, वहीं तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद को लेकर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जमकर फटकार लगाई।

“सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब प्रसाद में पशु चर्बी होने की जांच CM चंद्रबाबू नायडू ने SIT को दी, तब उन्हें मीडिया में जाने की क्या जरूरत थी। कम से कम भगवान को तो राजनीति से दूर रखें”

●》याचिका धार्मिक विश्वासों से जुड़ी है.》》

जस्टिस गवई और जस्टिस विश्वनाथन की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह याचिका धार्मिक विश्वासों से जुड़ी है, जो पूरे विश्व में करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने के लिए पशु वसा का उपयोग किया गया था। हालाँकि, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि ऐसा मिलावटी घी कभी भी लड्डू बनाने में इस्तेमाल नहीं किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”राजनीति और धर्म को मिलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.”

●》कोर्ट की अगली सुनवाई पर सब की नज़र .》》

बेंच ने करीब 1 घंटे की सुनवाई के बाद कहा कि मामले की जांच SIT से ही कराएं या फिर किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से, इसके लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से हम सुझाव चाहते हैं। सभी याचिकाओं पर एक साथ 3 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे सुनवाई करेंगे।

●》और अंत में.》》

अब देखना यह होगा की सर्वोच्च न्यायलय के सख्त रवैए का असर आगामी 3 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर किस रुप में सामने आता है और आंध्रप्रदेश सरकार का क्या जवाब होगा। एक बड़ा सवाल है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!