सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ...

NEWS Leaders : जिला दण्डाधिकारी ने 8 व्यक्तियो को किया जिला बदर, देखिए सूची

0

NEWS Leaders : जिला दण्डाधिकारी ने 8 व्यक्तियो को किया जिला बदर, देखिए सूची

बड़वानी :  न्यूज लीडर्स

जिला दण्डाधिकारी बड़वानी डॉ. राहुल फटिंग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 8 व्यक्तियो को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया है। जिला बदर की अवधि में यह व्यक्ति राजस्व सीमा बड़वानी एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला दण्डाधिकारी ने दावलबैडी मस्जिद के पास सेंधवा के श्याम पिता सुनिल सोलंकी एवं बिजासन पुलिस थाना बड़वानी के रवि वर्मा पिता जगदीश वर्मा को 2-2 माह के लिए जिला बदर किया है।

“आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि यदि अनावेदक के विरूद्ध किसी न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन हो तो उसकी सुनवाई में उपस्थित रहने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी तथा अपने संबंधित थाना के थाना प्रभारी को सूचित करेगें।”

इसी प्रकार मोहाला के सुरपाल पिता भायला भीलाला, भामनिया के रितेश पिता धुंदरिया भीलाला, ईमलीपुरा राजपुर के हिमांशु उर्फ लक्की पिता राजेन्द्र कुमार बेस, मोहाला के नानला पिता जागरिया भीलाला, पिछोड़ी के बंटी उर्फ हेमराज पिता श्रीराम बडोले भीलाला को 3-3 माह के लिए जिला बदर किया है । इसी प्रकार बोहरा कब्रिस्तान के सामने बड़वानी के शेरअली उर्फ लल्लू पिता हबीब खान को 4 माह के लिये जिला बदर किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!