सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

News Leaders : दीक्षार्थी बहन कुमारी साक्षी का अभिनन्दन समारोह, शहर में निकला भव्य वरघोडा

0

दीक्षार्थी बहन कुमारी साक्षी का अभिनन्दन समारोह, शहर में निकला भव्य वरघोडा

न्यूज़ लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

संयम पथ पर अग्रसर हो जीवन को आगे बढ़ाने का संकल्प ले मोक्ष की कामना को लेकर मुमुक्षु दीक्षार्थी कुमारी साक्षी कांकरिया का भव्य वरघोडा दीक्षार्थी की जयकारे के साथ निकला।

देखिये वीडियो

▪︎संयम पथ की ओर अग्रसर दीक्षार्थी साक्षी कांकरिया.》

19 वर्षीय कुमारी साक्षी लगभग ढाई वर्ष से महाराज साहब के सानिध्य में धार्मिक क्रियाओं का अध्ययन कर अब संयम पथ की ओर अग्रसर हो गयी है। मुमुक्षु कुमारी साक्षी कांकरिया की भागवती दीक्षा खरतर गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन पियुषसागरसूरीश्वर जी महाराजा की निश्रा में और प. पूज्य श्री प्रज्ञाश्रीजी म. सा के सान्निध्य में दिनांक 25 मई 2022 को अष्टापद तीर्थ क्षेत्र जावरा मध्यप्रदेश में संपन्न होने जा रही है।

▪︎भव्य वरघोडा शहर के मार्गों में मोक्ष का संदेश देता रहा.》

श्री भंसाली परिवार व श्री टाटीया परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मुमुक्षु कुमारी साक्षी दिनेश कुमार काकंरीया निवासी धुलीया का भव्य वरघोडा एवं अभिनंदन समारोह सकल संघ के माध्यम से आयोजित किया गया। दीक्षार्थी की जयकारे का साथ साथ जैन धर्म व संयम पथ पालन की जयकार लगती रही।

भव्य घोडा

दीक्षार्थी बहन का वरघोड़ा मंदिर जी से निकल कर शहर के मुख मार्ग से होकर खतरगच्छ भवन पहुंचा जहां दीक्षार्थी बहन कुमारी साक्षी का अभिनन्दन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में जैन समाज के अनुयायी व शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!