सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : राष्ट्रपति ने 10 राज्यों में गवर्नर किये नियुक्त

0

NEWS Leaders : राष्ट्रपति ने 10 राज्यों में गवर्नर किये नियुक्त

“राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदले, इनमें से कई राज्यपाल का कार्यकाल पूरा हो गया था, जबकि पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों से इस्तीफा देते हुए पद से मुक्त करने की अपील की थी”

न्यूज लीडर्स डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

●》》राष्ट्रपति ने 10 राज्यों में गवर्नर किये नियुक्त.》》

राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। रमन डेका छत्तीसगढ़ के 9 वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जबकि जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया।

●》》इन राज्यों को मिले नए गवर्नर.》》

● हरिभाऊ किशन राव बागडे – राजस्थान
● जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
● संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
● सीपी राधा कृष्णनन – महाराष्ट्र
● लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
● गुलाब चंद कटारिया – पंजाब
● रमन डेका – छत्तीसगढ़
● सीएच विजयशंकर – मेघालय
● ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल

●》》और अंत में.》》

83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कटारिया को ये जिम्मेदारी सौंपी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!