सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

NEWS Leaders : 24 घंटे में सबसे अधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड इंदौर के नाम

0

NEWS Leaders : बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से प्रमाण पत्र मिला, 24 घंटे में सबसे अधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड इंदौर के नाम

इंदौर : न्यूज लीडर्स

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मध्य प्रदेश सरकार को 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक पौधे लगाने के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड इंदौर के नाम है.

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को यह प्रमाण पत्र आज शाम रेवती रेंज में प्राप्त हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में इंदौर ने आज उत्सवी माहौल में बड़ी संख्या में पौधे लगाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने इंदौर के सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, सरकारी संस्थाओं और इस नेक कार्य में भाग लेने वाले सभी लोगों और संस्थाओं को बधाई और धन्यवाद दिया है।

यह प्रमाण पत्र शाम को रेवती रेंज में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित विधायक एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!