सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त, 2024 तक, राष्ट्रपति ने दी स्वीकृति

0

NEWS Leaders : संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त, 2024 तक, राष्ट्रपति ने दी स्वीकृति

न्यूज लीडर्स डेस्क

भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने संसदीय मामलों की अनिवार्यताओं के अंतर्गत, 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में पेश किया जाएगा।

●》》आगामी बजट के लिए पूर्व परामर्श बैठकें संपन्न.》》

केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श, जो 19 जून 2024 से वित्त मंत्रालय में शुरू हुआ और जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने की, का समापन 5 जुलाई 2024 को हुआ।

केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने 25 जून 2024 को नई दिल्ली में आगामी आम बजट 2024-25 के लिए व्यापार और सेवाओं के प्रतिनिधियों के साथ सातवें बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की

परामर्श के दौरान, 10 हितधारक समूहों के 120 से अधिक आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। परामर्श में हिस्सा लेने वालों में किसान संगठनों एवं कृषि अर्थशास्त्र; ट्रेड यूनियन; शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र; रोजगार एवं कौशल; एमएसएमई; व्यापार एवं सेवाओं; उद्योग; अर्थशास्त्र; वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ व प्रतिनिधि शामिल थे।

“केंद्रीय बजट के लिए पूरी हुई परामर्श बैठक, 120 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा”

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी; वित्त सचिव तथा सचिव व्यय डॉ. टी.वी. सोमनाथन; आर्थिक कार्य विभाग के सचिव श्री अजय सेठ; दीपम के सचिव श्री तुहिन के. पांडे; वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री विवेक जोशी; राजस्व विभाग के सचिव श्री संजय मल्होत्रा; कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव श्री मनोज गोविल, संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय एवं संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रासंगिक बैठकों के दौरान उपस्थित थे।

परामर्श के क्रम में, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारामन ने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि केन्द्रीय बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों को सावधानीपूर्वक परखा जायेगा और उन पर विचार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!