सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश...

T20 World Cup में पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर बचाई लाज, लेकिन आयरलैंड ने पिला दिया पानी

0

T20 World Cup में पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर बचाई लाज, लेकिन आयरलैंड ने पिला दिया पानी

न्यूज लीडर्स

पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर अपनी लाज बचा ली है. लेकिन इस जीत के लिए टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा. कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली और अपनी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई.

“पाकिस्तान ने जैसे तैसे जीता अपना आखिरी मैच, 107 रन बनाने में आयरलैंड ने छुड़ा दिए छक्के”

कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड को 106 के स्कोर पर रोक दिया. शाहीन शाह अफरीदी ने पारी के पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ला दिया.
उन्होंने सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी और विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकन टकर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दूसरे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी मोहम्मद आमिर के शिकार बन गए.

●》गैरेथ डेलानी ने बनाए सबसे ज्यादा 31 रन.》》

15 के स्कोर पर आयरलैंड ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. इन सभी बल्लेबाजों ने एक या दो रन बनाए. गैरेथ डेलानी ने बहादुरी वाली पारी खेली और 19 गेंद पर एक चौका और तीन छक्के लगाकर 31 रन बनाए और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.

कर्टिस कैम्फर ने 7 रन और जॉर्ज डॉकरेल ने 11 रनों का योगदान दिया. डेथ ओवरों में जोशुआ लिटिल के बल्ले से 22 रन निकले जिसने टीम के स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचा दिया. जोशुआ नाबाद रहे और टीम को 100 के पार भी पहुंचाया.

●》इमाद वसीम ने की कमाल की गेंदबाजी.》》

पाकिस्तान की आक्रामक गेंदबाजी के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे थे. पाकिस्तान की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी इमाद वसीम ने की. उन्होंने 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. शाहीन अफरीदी भी शानदार फॉर्म में थे.

उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. मोहम्मद आमिर ने भी दो विकेट लिए और 4 ओवर में केवल 11 रन दिए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका. एक सफलता आरिस राउफ को मिली. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन दिए.

●》पाकिस्तानी बल्लेबाज रनों के लिए तरसे.》

107 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही. उन्होंने 4 ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया. पांचवें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज सैम अयूब 17 रन के निजी स्कोर पर टकर की गेंद पर आउट हो गए.

उसके बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद रिजवान भी 17 के स्कोर पर पवेलियन पहुंच गए. बाबर आजम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और एक छोर को थामें रखा. फिर भी दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. एक समय टीम 62 के स्कोर पर अपने 6 बल्लेबाजों को खो चुकी थी.

●》बाबर आजम ने दिलाई जीत.》》

लेकिन बाबर आजम ने धैर्य का प्रदर्शन किया और टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. बाबर के आने के बाद फकर जमान, उस्मान खान, शादाब खान और इमाद वसीम एकल अंक पर आउट होकर पवेलियन पहुंच गए. अब्बास अफरीदी ने बाबर का भरपूर साथ दिया और समझदारी वाली बल्लेबाजी की.

लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में अब्बास का विकेट गंवा दिया. फिर शाहीन अफरीदी ने बाबर के साथ मिलकर अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी. परिणाम जो भी रहा हो, लेकिन आयरलैंड की टीम ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पानी पिला दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!