सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ...

NEWS Leaders : सेक्स स्कैंडल आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ़्तार .

0

NEWS Leaders : सेक्स स्कैंडल आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ़्तार

न्यूज लीडर्स

हजारों महिलाओं से यौनशोषण का आरोपी NDA गठबंधन से उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तारयौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे JD(S) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पुलिस ने शुक्रवार (31 मई) की सुबह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है.

कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) को प्रज्वल रेवन्ना के भारत आने की जानकारी जैसे ही मिली वैसे ही SIT, इमिग्रेशन अधिकारी समेत कर्नाटक पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रेवन्ना को कोर्ट में किया जा सकता है.

फिल्हाल प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु में CID ​​कार्यालय लाया गया है,  CID ​​कार्यालय के बाहार सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप है. इसके साथ ही रेवन्ना पर आरोप है कि उसने महिलओं की अश्लील वीडियो बनाई.

आपको बता दें कि हासन में लोकसभा चुनाव से पहले प्रज्वल रेवन्ना की वीडियो वायरल हो गई, इसके बाद वे जर्मनी भाग गया था. एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना को हिरासत में ले लिया है, जहां उससे वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा.

●》वीडियो जारी कर दी भारत लौटने की जानकारी.》》

गुरुवार (30 मई) को प्रज्वल रेवन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपनी भारत लौटने की जानकारी दी. इसके बाद जैसे ही कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) को प्रज्वल रेवन्ना के भारत वापस लौटने की जानकारी मिली वैसे ही इमिग्रेशन अधिकारी , कर्नाटक पुलिस समेत SIT एयरपोर्ट पर पहुंच गए. जहां प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया.

●》35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौटा प्रज्वल रेवन्ना.》》

यौन शोषण के आरोपों से घिरे निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौट आया है. महिलाओं की अश्लील वीडियो जब वायरल हुई इसके बाद ही प्रज्वल रेवन्ना फरार होकर जर्मनी चला गया था. लेकिन शुक्रवार को वो वापस जर्मनी से भारत लौट आया है. प्रज्वल रेवन्ना के एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!