सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders : दुष्कर्म से सदमें शहर, सड़कों पर हजारों लोग, चक्काजाम, शहर बंद, आरोपी को सख्त सजा की दरकार

0

NEWS Leaders : दुष्कर्म से सदमें शहर, सड़कों पर हजारों लोग, चक्काजाम, शहर बंद, आरोपी को सख्त सजा की दरकार

न्यूज लीडर्स सेंधवा

बीते दिनों सेंधवा शहर में हुई एक शर्मनाक घटना से सदमें में दिखे शहरवासी, जैसे ही शहर को पता चला की एक हैवानियत भरी घटना हुई तो आरोपी की करतूत के खिलाफ हजारों की तादाद में शहरवासी पुराने बस स्टेंड जमा हो गये.

घटना को लेकर गुस्साए हजारों लोग नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आरोपी के लिए फांसी कि मांग करने लगे, आक्रोश जबरदस्त था, जो चक्काजाम में तब्दील हो गया. देखते ही देखते शहर बंद हो गया.

हर किसी की जुबान पर आरोपी की काली करतूत को लेकर गुस्सा था. किला परिसर में मंगलवार रात को विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया. बुधवार सुबह जैसे ही विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली घटना के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतरे.

चक्का जाम कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, बड़ी संख्या में हिंदू संगठन कार्यकर्ता, महिलाओं सहित हजारों लोग विरोध में शामिल हुए. आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ.

गौरतलब है की मंगलवार रात करीब 8.30 बजे आरोपी ऑटो चालक युवक इमरान पिता मजीद बैग निवासी टैगोर बेड़ी अंबेडकर कॉलोनी के पास स्थित भोजनालय के बाहर खेल रही विक्षिप्त बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. जब बच्ची की मां को बच्ची नहीं मिली तो उसने तलाश किया.

उसके बाद पुलिस को सूचना दी. मुस्तैद पुलिस को किला परिसर में बच्ची बदहवास स्थिति में मिली. उसे तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया.पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए भोजनालय सहित किला परिसर आदि स्थानों के सीसीटीवी देखे तो एक युवक द्वारा ऑटो में विक्षिप्त को ले जाते दिखाई दिया. पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी इमरान पिता मजीद बैग को टैगोर बेड़ी स्थित घर से गिरफ्तार किया.

वहीं पुलिस ने सोशल मिडिया पर पीड़िता के स्वस्थ्य होने की सूचना जारीकर अफवाहों से सावधान रहने की अपील की, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, न्यायालय उसे सजा भी देगा, लेकिन अब सवाल यह है की इस तरह की घटनाओं पर कब ब्रेक लगेंगा, कब सुरक्षित होगी मासूम बच्चियां और ऐसी घृणित हरकत करने वाले दरिन्दे कब सजा पायेंगे. एक बड़ा सवाल है?.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!