सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा...

NEWS Leaders : न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे को पहले दिन मिला हजारों दर्शकों का विश्वास, कितने दर्शकों ने की विजिट, गूगल एनालिटिक्स ने दी जानकारी

0

न्यूज लीडर्स डेस्क

मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार की पसंद के लिए न्यूज लीडर्स के आनलाईन महासर्वे में बड़वानी और खरगोन जिले की चार विधानसभाओं के लिए सर्वे के पहले दिन दर्शकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट किया।

▪︎》》पहले दिन कितने दर्शकों ने किया वोट.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे के पहले दिन 13132 दर्शकों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए न्यूज लीडर्स के महासर्वे पर विश्वास जताया। पहले चरण में बड़वानी-खरगोन जिले के चार विधानसभा क्षेत्र सेंधवा, बड़वानी, पानसेमल और भगवानपुरा में महासर्वे प्रारंभ है।

▪︎》》कौनसी विधानसभा रही पहले दिन अव्वल.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे के पहले दिन अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए सेंधवा विधानसभा के मतदाता जागरूक दिखे। गूगल एनालिटिक्स से मिली जानकारी अनुसार सेंधवा विधानसभा के 7539 ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए विजिट कर अव्वल बनाया।

▪︎》》देखिए गूगल एनालिटिक्स चार्ट.》》

▪︎》》अन्य विधानसभाओं के बारे में भी जानिए.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे में पानसेमल विधानसभा से अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए 2763, बड़वानी विधानसभा से 1337 और खरगोन जिले की भगवानपुरा विधानसभा से 824 लोगों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए विजिट की।

आपको बता दे भगवानपुरा विधानसभा के पोल-वोट के लिए गूगल लिंक शाम को रिलीज होने से विजिटर कम थे। आशा है इस क्षेत्र के दर्शक अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए अधिक से अधिक वोट कर अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए न्यूज लीडर्स महासर्वे में शामिल होंगे।

▪︎》》न्यूज लीडर्स आनलाईन सर्वे 3 सितंबर से 9 सितंबर तक.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे 3 सितंबर से 24 घंटों के लिए लगातार प्रारंभ है जो 9 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में दर्शक अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे। अवधि समाप्त होने के बाद न्यूज लीडर्स अपने दर्शकों को परिणाम से अवगत कराएगा।

▪︎》》और अंत में .》》

आपको बता दे, प्रतिदिन होने वाले वोट की जानकारी गोपनीय है। इस आनलाईन महासर्वे में किसे कितने लोगों ने पसंद किया। इसका खुलासा केवल परिणाम के साथ ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!