सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : खरगोन जिले में एक साथ दो जगह पर गिरी स्कूल की छत, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे विद्यार्थी

0

जर्जर भवन के गिरने के डर से झोपड़े और पंचायत भवन में संचालित हो रहा है स्कूल, शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

न्यूज लीडर्स : खरगोन से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट

‘स्कूल चले अभियान पढ़ने के बजाय स्कूलों की हालत देखने चले हम’ तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आएगी।
वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य में शिक्षा व्यवस्थाओं को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से सैकडों ‘सीएम राइस स्कूल’ का निर्माण करा रही है और दावे कर रही है की हर गरीब का बच्चा मुफ्त में हाईटेक शिक्षा ग्रहण करेगा।

लेकीन उनके इन दावों को खोखला कर देने वाला वाकया खरगोन के आदिवासी बाहुल्य अंचलों में देखने को मिल रहा है। जिले में कई जगह ग्रामीण क्षेत्रों में स्कुल भवनों की अत्यंत ही जर्जर और गिरने की हालत हो गई पर इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सो रहे है।

“रविवार को जहां जिले के झिरन्या ब्लाक में एक स्कूल की छत भरभरा कर गिर गई तो वहीं भगवानपुरा विकासखंड के ग्राम जमुनिया पानी में स्कूल की हालत काफी जर्जर हो चुकी है दीवारों से प्लास्टर गिर रहा है व छत का एक हिस्सा नीचे गिर चुका है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।”

▪︎》》बात करते है, भगवानपुरा और  झिरन्या के जर्जर स्कूलों की.》》

झिरन्या ग्राम की स्कूल को जहां पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है तो वहीं भगवानपुरा के स्कूल को एक झोपड़े में लगने को शिक्षक मजबूर है। अभिभावक आपने बच्चो को लेकर चिंतित और परेशान है।

“स्कूल चले हम अभियान” के अंतर्गत जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सभी बच्चों को स्कूल जाने का आवाह्न किया जा रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में भवन अपनी बदहाली के आँसू बहा है। ज़िम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण स्कूल के बच्चे अपनी जिंदगी को खतरे में डाल कर पढ़ने को मजबूर है।

▪︎》》क्या कहते है गांव वाले,! सुनिए उनकी जुबानी.》》

भगवानपुरा के जमुनिया पानी के स्कूल शिक्षक ने बताया कि हमने स्कूल चलाने के लिए एक दूसरे व्यक्ति के घर में आसरा लिया हुआ है और अभी हम वहीं स्कूल संचालित कर रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार भगवानपुरा बी.ई.ओ एवं बी.आर.सी को आवदेन दिए परंतु सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीण जगदीश ने बताया कि स्कूल की छत रात के समय गिरी गई अगर दिन में गिरती तो बच्चों के साथ अनहोनी घटना घट सकती थी। इस प्रकार जिले में झिरन्या के लखापुर गांव में स्थित मिडिल स्कूल की हालत काफी दयनीय है। यहां बच्चे टपकती छत में घुटने तक पानी के बीच पड़ने को मजबूर है।

कुछ दिन पहले ही यहां स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत है की बच्चे बाल बाल बच गए। यहां के अध्यापको के अनुसार वे कई बार जनपद के बीआरसी को अवगत करा चुके है।  मगर अभी तक कोई भी ज़िम्मेदार मौका स्थल पर नही पहुंचे है। ऐसा लगता है वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!