सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

UP Election 2022: पांचवें चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को पड़ेंगे वोट

0

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसमें 2.25 करोड़ मतदाता 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1752 है। पांचवें चरण में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने जा रहा है।

पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होना है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस चरण में शामिल जिलों के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर : पांचवें चरण में प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी के सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन व अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल सपा के चुनाव चिह्न से कर रही हैं। अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी से प्रतापगढ़ सदर से चुनाव लड़ रही हैं। ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से चुनाव मैदान में हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद दक्षिण से, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गोंडा की मनकापुर और लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय अयोध्या से मैदान में हैं। अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

तीन सीटों पर दो-दो विधायक आमने-सामने : इस चरण में तीन सीटें ऐसी हैं, जहां दो-दो विधायक आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। प्रयागराज की फूलपुर सीट से भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल चुनाव मैदान में हैं। बसपा छोड़कर आए प्रतापपुर के विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को सपा ने इस सीट से टिकट दिया है। इसी तरह बहराइच सदर सीट पर भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं सपा ने यासर शाह को टिकट दिया है। यासर वर्तमान में बहराइच की मटेरा से विधायक हैं। वहीं, प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र ओझा चुनाव मैदान में हैं तो सपा ने अपना दल (एस) से आए आरके वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इन सीटों पर होगा मतदान : तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधान सभा सीट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!