सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

NEWS Leaders : हैरान कर देने वाली ख़बर, परेशान होती गर्भवती महिला और परिजन

0

NEWS Leaders : हैरान कर देने वाली ख़बर, परेशान होती गर्भवती महिला और परिजन

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

न्यूज लीडर्स आपको ऐसी स्थिति से अवगत करवा रहा है जो शासन-प्रशासन के दावों को खौखला साबित कर रहा है।

पानसेमल जनपद पंचायत के एक वन ग्राम का है,जहां एक गर्भवती महिला को करीब 5 किलोमीटर झोली में ले जाकर एंबुलेंस के निकट पहुंचाया गया।

मामला पानसेमल तहसील की ग्राम पंचायत पन्नाली के वन ग्राम खामघाट का है। आपको दृश्य सच्चाई से अवगत करवा रहा है की स्वास्थ्य सेवाओं और रोड नहीं होने से कैसी परेशानीयां भोग रहे है गांव वाले।

“गर्भवती मरीज को झोली में डालकर लाने को मजबूर, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अभी भी बनी है आस”

▪︎》》वनग्राम खामघाट के रहवासियों की व्यथा-कथा जानिए.》》

पानसेमल जनपद पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पन्नाली के वनग्राम खामघाट में पहुंच मार्ग की समस्या होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी बनी हुई हैं। बारिश के दौरान आसपास क्षेत्र के निवासी आज भी झूझते नजर आ रहे हैं।

ग्राम के रायसिंह पटेल ने बताया की वर्षाकाल में मार्ग की स्थिति अधिक खराब होने के कारण उन्हें किसी गंभीर मरीज या गर्भवती महिला को झोली में करीब 3 से 4 किलोमीटर पैदल चल कर एंबुलेंस के निकट पहुंचना पड़ता है। कभी कभी मार्ग में नदी नाले में अचानक पानी बढने के कारण मरीज की हालत गंभीर होने की संभावना बनी रहती है।

समस्या के निराकरण हेतु ग्राम पटेल और ग्रामीण, कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल कर आया है। शनिवार को इसी तरह वे आशा कार्यकर्ता और परिवार के सदस्यो के साथ गर्भवती महिला को जद्दोजहद के बाद एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार करवाया तथा उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!