Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों को सतर्क रहने की है सलाह, आज का राशिफल एक क्लिक में जानिए
🕉️ Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों को सतर्क रहने की है सलाह, आज का राशिफल एक क्लिक में जानिए
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
🕉️ आज की ज्योतिषीय झलक
आज गण्ड योग के प्रभाव से जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं वृद्धि योग शुरू होने के बाद नए कार्यों, निवेश, व्यापारिक योजनाओं और पारिवारिक निर्णयों के लिए समय बेहतर रहेगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना से आर्थिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
🕉️ पंचांग 06 अगस्त 2026, गुरुवार
संवत: 2083
मास: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
तिथि: अष्टमी (सायं 6:52 बजे तक), तत्पश्चात नवमी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: भरणी (रात्रि 8:12 बजे तक), बाद में कृत्तिका
योग: गण्ड (दोपहर 2:59 बजे तक), बाद में वृद्धि
करण: बालव (सुबह 7:50 बजे तक), बाद में कौलव
चंद्रमा: मेष राशि में रात्रि 1:52 बजे तक, बाद में वृषभ राशि में प्रवेश

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव
मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज
🕉️ दैनिक राशिफल 06 अगस्त 2026 गुरुवार
आज का राशिफल : मिथुन, कर्क, तुला और धनु राशि के लिए शुभ संकेत, जबकि वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

♈ मेष
आज सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और परिवार की पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। घर में मांगलिक कार्य का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे तथा मनचाहा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
♉ वृषभ
खर्च बढ़ सकता है और मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें तथा रिश्तों में कटुता से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
♊ मिथुन
आज परिवार का सहयोग आपके अधूरे कार्य पूरे करा सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
♋ कर्क
कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा और पिता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

♌ सिंह
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भाइयों से चल रहा मतभेद समाप्त हो सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
♍ कन्या
स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही भारी पड़ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें। दाम्पत्य जीवन में विवाद की संभावना है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
♎ तुला
व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
♏ वृश्चिक
मामा पक्ष से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पशुओं से भी सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♐ धनु
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्तियों के लिए संतान सुख के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सामंजस्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
♑ मकर
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। भूमि, भवन या वाहन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद संभव है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
♒ कुम्भ
समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4
♓ मीन
परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। रुका हुआ धन फंस सकता है। व्यापार में सावधानी रखें और किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
