सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : सबके हितों की रक्षा करेंगे : डॉ. मोहन यादव, बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

1

Newsleaders : सबके हितों की रक्षा करेंगे : डॉ. मोहन यादव, बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

न्यूज लीडर्स : भोपाल

प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल टल गई है। डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी हितधारक को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। बैठक में बस ऑपरेटर्स की शंकाओं और समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच समन्वय से ही स्थायी समाधान निकलेगा। उन्होंने परिवहन मंत्री को निर्देश दिए कि एसोसिएशन के पदाधिकारी मिलकर अपनी सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शासन द्वारा जारी एक सूचना और अधिसूचना को फिलहाल होल्ड करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री के आश्वासन और सकारात्मक संवाद के बाद एसोसिएशन ने 2 मार्च 2026 से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने संतोषजनक समाधान की दिशा में पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह सहित प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित रहे।
सरकार का कहना है कि ग्रामीण यात्रियों की सुविधा और परिवहन व्यवसायियों के हित—दोनों की सुरक्षा के साथ प्रदेश में लोक परिवहन सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

1 Comment
  1. vnq8 says

    [7520]VNQ8 Casino – Link Vào VNQ8 Chính Thức, Đăng Nhập & Tải App Uy Tín,VNQ8 Casino là nhà cái uy tín hàng đầu, cung cấp link vào VNQ8 chính thức không chặn. Truy cập ngay để đăng nhập, tải app VNQ8 nhanh chóng và trải nghiệm sòng bài trực tuyến, cá cược thể thao đẳng cấp với khuyến mãi hấp dẫn và bảo mật tuyệt đối. visit: vnq8

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!