सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म...

Newsleders : कांग्रेस को झटका, कमजोर संगठन के चलते वर्षों से जुड़े कार्यकर्ता BJP में शामिल, विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली को बताया वजह

0

Newsleders : कांग्रेस को झटका, वर्षों से जुड़े कार्यकर्ता BJP में शामिल, कमजोर संगठन और विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली को बताया वजह

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को लगातार राजनीतिक झटके लग रहे हैं। क्षेत्र में वर्षों से कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विधायक श्याम बर्डे के कार्यालय पर ग्राम मोयदा एवं सकराली बुजुर्ग पंचायत के तलावड़ी के ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों, भाजपा की रीति-नीति और विधायक श्याम बर्डे के व्यक्तित्व व कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

●》विधायक की कार्यशैली बनी आकर्षण का केंद्र.》》

ग्राम दौंडवाड़ा के सरपंच रामलाल परमार, मयूर पाटील प्रतिनिधि पप्पू मोरे एवं भूषण पाटिल ने कहा कि विधायक श्याम बर्डे के कुशल नेतृत्व में उपचुनाव में जीत हासिल हुई और इसके बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने बताया कि विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और जमीनी स्तर पर कार्यों की स्वीकृति दिलाकर समयबद्ध क्रियान्वयन कराते हैं, जिससे युवाओं में उनकी एक अलग और सकारात्मक छवि बनी है।

●》कांग्रेस से दूरी, भाजपा में वापसी.》》

भाजपा में शामिल हुए नितिन चौहान ने बताया कि वे पूर्व में विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय समस्याओं की अनदेखी किए जाने से वे आहत थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता और दादा जनसंघ से जुड़े रहे हैं, लेकिन पारिवारिक मतभेदों के चलते वे कांग्रेस में सक्रिय हुए थे। अब वैचारिक रूप से वे पुनः भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर रहे हैं।

●》विकास कार्यों से बदला माहौल.》》

काशीराम सेनानी ने बताया कि वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन ग्राम में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। विधायक श्याम बर्डे के प्रयासों से क्षेत्र में मार्ग निर्माण की स्वीकृति के साथ-साथ करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है।

●》60 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल.》》

कार्यक्रम के दौरान 60 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य किशोर वारुडे, सचिन चौहान, अनिल वारुड़े, दीपक भंवर, विक्की सिरसाठ, धोनी जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीन कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी, कन्हैया जैन, देवराज पाटिल, पानसेमल मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, खेतिया मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे, प्रकाश जोशी, उत्तम चौहान सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए पार्टी में स्वागत किया।

●》बढ़ती लोकप्रियता का संकेत.》》

क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही विधायक श्याम बर्डे की लोकप्रियता में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह घटनाक्रम पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!