सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“31 दिसंबर का महा-राशिफल: साल का आख़िरी दिन किस राशि के लिए बनेगा वरदान, किसे बरतनी होगी सावधानी?”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

वर्ष का अंतिम दिन मेष से वृषभ राशि में चंद्र गोचर के कारण आज निर्णयों में सतर्कता और आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी रहेगा। कुछ राशियों के लिए लाभदायक परिवर्तन, तो कुछ के लिए आत्मसंयम का दिन है।

🕉️ आज का पंचांग.

संवत: 2082
मास: पौष
पक्ष: शुक्ल
तिथि: द्वादशी (रात्रि 25:47 तक)
वार: बुधवार
नक्षत्र: कृतिका (25:28 तक)
योग: साध्य (21:12 तक)
करण: बव (15:25 तक), बाद में बालव
चंद्रमा: मेष (09:22 तक), तत्पश्चात वृषभ

🕉️ राशियों के लिए रत्न

🕉️ मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

○ उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र धारण करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
○ दान: हरी मूंग या हरा चारा
○ शुभ समय: प्रातः 10:30 से 12:00

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 31 दिसंबर 2025

“31 दिसंबर, साल के आख़िरी दिन चंद्र गोचर का असर, जानिए किस राशि को लाभ और किसे सावधानी”

♈ मेष
आज जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार या कर्ज से दूरी बनाएं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
♉ वृषभ
नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। आय के स्रोत मजबूत होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा या बाहरी सहयोग से फायदा मिल सकता है।
♊ मिथुन
कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♋ कर्क
धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। धन के मामले में दिन अनुकूल है, हालांकि व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है।

♌ सिंह
भाग्य अभी पूरी तरह साथ नहीं दे रहा। स्वास्थ्य और यात्रा दोनों में सावधानी जरूरी है। उधार देने या जोखिम लेने से बचें।
♍ कन्या
अचानक लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य बिना ज्यादा प्रयास के पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। समय आपके पक्ष में है।
♎ तुला
आज संयम जरूरी है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। वाहन और पशुओं से सावधानी रखें।
♏ वृश्चिक
स्थायी संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

♐ धनु
पैतृक संपत्ति या भूमि से लाभ संभव है। व्यापार में मजबूती आएगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
♑ मकर
घूमने-फिरने या मनोरंजन का योग है। भाइयों का सहयोग लाभ दिलाएगा। रुका धन मिलने से राहत मिलेगी।
♒ कुम्भ
वाद-विवाद से दूरी बनाएं। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है।
♓ मीन
दिन सकारात्मक रहेगा। सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। शुभ समाचार मिल सकता है

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!