सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ...

Newsleaders : दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में मतदान शुरू, शाम 5:30 बजे तक वोटिंग

0

Newsleaders : दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में मतदान शुरू, शाम 5:30 बजे तक वोटिंग

न्यूज लीडर्स विशेष

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्‍या में मतदाता बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग ने सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए हैं।”

इन 12 वार्डों में विभिन्न कारणों से सीटें रिक्त हुई थीं, जिनमें परिषद् सदस्यों के इस्तीफे, निधन और अयोग्यता के मामले शामिल हैं। उपचुनाव के नतीजे दिल्ली की स्थानीय राजनीति में अहम संकेत देंगे, क्योंकि यह आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस—तीनों ही दलों की साख से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर CCTV निगरानी, वेबकास्टिंग, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पालन और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की है।
वहीं, प्रत्याशी अंतिम समय तक घर-घर और सोशल मीडिया के ज़रिये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते दिखे। गर्म राजनीति के बीच मतदाताओं में भी उत्साह दिख रहा है और कई बूथों पर सुबह से लाइनें नजर आईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!