सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

Newsleaders : बड़वानी में जल जीवन मिशन की 34 नल-जल योजनाओं का 03 दिसंबर को एक साथ हस्तांतरण, देखिए सूची

0

Newsleaders : बड़वानी में जल जीवन मिशन की 34 नल-जल योजनाओं का 03 दिसंबर को एक साथ हस्तांतरण, देखिए सूची

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला पंचायत बड़वानी द्वारा जारी निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी 34 नल-जल योजनाओं का औपचारिक हस्तांतरण 03 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित आजीविका भवन, बड़वानी में आयोजित होगा।

इस हस्तांतरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति योजनाओं के स्थानीय स्वामित्व को मजबूत करना, तथा योजनाओं के सतत संचालन एवं बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों तथा संबंधित ग्राम के स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव के साथ समझौता ज्ञापन भी निष्पादित किया जाएगा।

●》किस-किस ग्राम पंचायत की योजनाएँ होंगी हस्तांतरित?.》》

🔹 बड़वानी विकासखंड – भवती, सोंदुल, पिछौड़ी (2 गाँव: पिछोड़ी, कटोरा)
🔹 पाटी विकासखंड – चेरवी (सिरसपानी, बोरकुंड, लखेड़ा), रानीपुरा (चारपाटिया)
🔹 राजपुर विकासखंड – नागलवाड़ी बुजुर्ग, मंदील, भोरवाड़ा, भामी, सिनगुन
🔹 ठिकरी विकासखंड – केरवा, खुरमपुरा, झिरन्या, बिलवारोड, चकेरी
🔹 पानसेमल विकासखंड – टेमला, मेदराना, अमल्यापानी, धावड़ी, बेहड़िया, वासवी
🔹 निवाली विकासखंड – कुजरी, चिचबा, जोगवाड़ा, कुकड़िया, बड़गांव
🔹 सेंधवा विकासखंड – अंजनगांव, बाबद्द, रामकोला, मड़गांव, मेहदगांव

●》अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश.》》

सभी 34 ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिव तथा संबंधित ग्राम के स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नल-जल योजनाओं के सतत संचालन एवं संधारण को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!