सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

Newsleaders : कैसा रहेगा 13 अक्टूबर 2025 सोमवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 13 अक्टूबर 2025 सोमवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“13 अक्टूबर राशिफल : सिंह को कानूनी टेंशन, मिथुन को नया व्यापार, तुला को मिलेगा रुका धन“

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

संवत – 2082,मास – कार्तिक, पक्ष – कृष्ण, तिथि – सप्तमी (12:23 बजे तक) बाद में अष्टमी
वार – सोमवार, नक्षत्र – आर्द्रा (12:55 बजे तक) बाद में पुनर्वसु, योग – परिध (08:09 बजे तक) बाद में शिव, करण – बव (12:23 बजे तक) बाद में बालव, चंद्रमा – मिथुन राशि पर

🔯 आज का राशिफल

आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2025

“सोमवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ, मिथुन राशि वालों के लिए नए अवसर, सिंह को कोर्ट  कचहरी से बचना जरूरी, जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्य”

♈ मेष:
परिवार में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। व्यापार में साझेदारी को लेकर मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल में बदलाव की संभावना है। धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी।
♉ वृषभ:
आज अपने कार्य समय पर पूरे करें। घर में शुभ या मांगलिक कार्य संभव है। यात्रा और प्रवास से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
♊ मिथुन:
शत्रु परेशान कर सकते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नया व्यापार शुरू करने का दिन शुभ है। उधार देने से बचें, धन फंस सकता है।
♋ कर्क:
मित्रों से मनमुटाव दूर होगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। व्यापार में सहयोग से प्रगति होगी, लेकिन सट्टा बाजार में निवेश न करें।
♌ सिंह:
कोर्ट-कचहरी से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। परिवार पर खर्च बढ़ेगा। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार शुरू होगा।
♍ कन्या:
किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में व्यस्तता के चलते परिवार की उपेक्षा संभव है। संतुलन बनाए रखें।

♎ तुला:
समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ने से मनोबल गिर सकता है, पर रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन प्राप्ति के योग हैं।
♏ वृश्चिक:
व्यापार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। शत्रु पर विजय मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
♐ धनु:
व्यापार में उन्नति के योग हैं। अपने काम में सजग रहें, शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधानी से हर समस्या से बचेंगे।
♑ मकर:
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। थकान महसूस हो सकती है। घर में अतिथि आगमन संभव है।
♒ कुम्भ:
संपत्ति से जुड़े मामलों में बुजुर्गों की सलाह आवश्यक है। मित्रों के आगमन से मन भटकेगा। व्यापार में ध्यान बनाए रखना जरूरी है।
♓ मीन:
घर के सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा जिससे परेशानी बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें।

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!