सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : देश को मिला नया उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति को दिलाई शपथ, उपराष्ट्रपति ने कार्यभार सम्भाल

0

NEWS Leaders : देश को मिला नया उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति को दिलाई शपथ, उपराष्ट्रपति ने कार्यभार सम्भाल

न्यूज लीडर्स : नई दिल्ली

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से, देश को मिला है नया उपराष्ट्रपति, सी.पी. राधाकृष्णन ने आज देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज नेता।

सी.पी. राधाकृष्णन ने इस महीने की 9 तारीख को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 452 वोट मिले। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया।

सी.पी. राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद तक की यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। छात्र आंदोलन से शुरुआत कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव और फिर भाजपा संगठन में लंबे समय तक काम किया। साल 2007 में उन्होंने 93 दिनों में 19,000 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा निकाली थी। जिसका उद्देश्य था —देश की नदियों को जोड़ना, आतंकवाद का उन्मूलन, समान नागरिक संहिता लागू करना, अस्पृश्यता निवारण और नशे के खतरे से निपटनाऔर अब देश की दूसरी सबसे बड़ी संवैधानिक कुर्सी पर विराजमान हुए हैं सी.पी. राधाकृष्णन। देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में उनके सामने आने वाली चुनौतियां बड़ी हैं और जनता की उम्मीदें भी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!