सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : खरगोन जिले की टाॅप 3 ख़बर ● ग्राम ’जलालाबाद का नाम अब बीजागढ़ ● दिव्यांगता की पहचान में लगा प्रशासन ● आधार केन्द्रों में कसावट की कवायद

0

NEWS Leaders : खरगोन जिले की टाॅप 3 ख़बर
● ग्राम ’जलालाबाद का नाम अब बीजागढ़
● दिव्यांगता की पहचान में लगा प्रशासन
● आधार केन्द्रों में कसावट की कवायद

खरगोन : न्यूज लीडर्स

राज्य शासन द्वारा खरगोन जिले के भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ’’जलालाबाद’’ का नाम परिवर्तित कर ’’बीजागढ़’’ किया गया है।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वार ससूचित अनापत्ति के अनुसरण में राजस्व विभााग मप्र शासन इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।

NEWS Leaders : जिला स्तरीय आधार केन्द्र ऑपरेटरों की बैठक संपन्न

खरगोन : न्यूज लीडर्स

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा 12 सितंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय आधार केन्द्र ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, प्रभारी जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक, सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक एवं आधार सुपरवाइज़र्स सम्मिलित हुए।

बैठक में आधार केन्द्रों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने 30 सितंबर 2025 तक सभी आधार केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया। इसमें दिव्यांगजनों के लिए हिंदी भाषा में नामांकन/अपडेट फॉर्म, सेवाओं की दर सूची एवं सहायक दस्तावेजों की सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करना, यूआईडीएआई द्वारा निर्दिष्ट प्रारूप में न्यूनतम 15 दिन का मानक डिस्प्ले बोर्ड आधार केंद्र पर लगा हो एवं सभी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से हो। साथ ही ऑपरेटरों को नाम व पता दर्ज करते समय त्रुटिरहित कार्य करना होगा।

बैठक में बताया गया कि समस्त DeGS/LSK आधार ऑपरेटर्स को प्रति सप्ताह आधार ईओडी शीट गूगल फॉर्म में अपलोड करनी होगी तथा प्रति माह निर्धारित राशि DeGS में जमा करना अनिवार्य किया गया है। लगातार दो माह तक राशि जमा न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। आवेदन भरते समय आवेदक के प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर ही नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता सही-सही दर्ज करना होगा। किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी स्वयं ऑपरेटर की रहेगी।

बैठक में बताया गया कि किसी भी आधार केंद्र पर यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत प्राप्त होने पर आधार ऑपरेटर पर कार्यवाही होगी। तकनीकी समस्या की स्थिति में ऑपरेटरों को तुरंत संबंधित सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM) से संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया। AeGM सप्ताह में दो बार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट ई-मेल से प्रस्तुत करेंगे। बिना सूचना के किसी भी आधार केंद्र को बंद करने पर भी कार्यवाही की जाएगी।

NEWS Leaders : दिव्यांगता की पहचान करने जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का होगा आयोजन

खरगोन :न्यूज लीडर्स

मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्रालय, भोपाल निर्देशानुसार जिले में जन्म से 18 वर्ष तक के समस्त बच्चों में दिव्यांगता की पहचान के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 सितंबर से प्रांरभ होंगे जो 06 नवंबर 2025 तक आयोजित किये जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से शिविर समाप्ति तक संचालित होंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितंबर को गोगांवा जनपद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोगावां में, 20 सितम्बर को जनपद पंचायत भीकनगांव के अंतर्गत सांदीपनी स्कूल बमनाला में, 25 सितम्बर को जनपद पंचायत भीकनगांव में, 26 सितंबर को बड़वाह जनपद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेडिया में, 27 सितम्बर को जनपद पंचायत खरगोन अंतर्गत नर्मदा भवन खरगोन में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

इसी प्रकार 09 अक्टूबर को जनपद पंचायत कसरावद अंतर्गत सामुदायिक भवन (कोविड सेंटर) कसरावद में, 10 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मूलठान पंचायत भवन कसरावद में, 16 अक्टूबर को जनपद पंचायत झिरन्या में, 17 अक्टूबर को हाई स्कूल चिरिया में, 18 अक्टूबर को सेगांव जनपद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेगांव में, 23 अक्टूबर को जनपद पंचायत महेश्वर में, 24 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करही (ब्लॉक महेश्वर) में, 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत भवन भगवानपुरा में, 31 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल में, 01 नवम्बर को सिविल अस्पताल बड़वाह में एवं 06 नवम्बर 2025 को सिविल अस्पताल सनावद में भी शिविर आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!