सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो...

NEWS Leaders : पुलिस अधीक्षक ने गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को लेकर जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

0

NEWS Leaders : पुलिस अधीक्षक ने गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को लेकर जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, आनंद चतुर्दशी एवं ईद मिलादुन्नबी पर सेंधवा शहर में निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर  ने सेंधवा नगर का भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।

●》पुलिस अधीक्षक के आवश्यक दिशा-निर्देश.》》

निरीक्षण के दौरान श्री डावर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

●》शांति, सद्भाव से पर्व मनाने की अपील की.》》

इस अवसर पर एसपी श्री डावर ने त्योहारों के आयोजकों से भी चर्चा कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!