NEWS Leaders : कैसा रहेगा 23 अगस्त 2025 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
NEWS Leaders : कैसा रहेगा 23 अगस्त 2025
शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण
नमस्कार आप देख रहे है न्यूज लीडर्स, कैसा रहेगा 23 अगस्त शनिवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है आपके सितारे, देखिए न्यूज लीडर्स.

आज का पंचांग 23/08/25, संवत 2082 मास भाद्रपद पक्ष कृष्ण तिथि अमावस्या 11.35 बजे तक बाद में एकम नक्षत्र मघा 24.53 बजे तक योग परिध 13.18 बजे तक बाद में
शिव करण नाग 11.35 बजे तक बाद में किंस्तुघ्न चन्द्रमा सिंह राशि.

●》मेष :- समय की अनुकूलता से आज मन प्रसन्न रहेगा व्यापार में आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे संतान.
●》वृषभ :- माता की तबियत बिगड़ सकती है भूमि भवन वाहन का नुकसान संभव है व्यापार में भी हानि होगी घर में चिंता रहेगी हर कार्य विफल ही सकता है.
●》मिथुन :- समाज में मान सम्मान बड़ेगा आय में वृद्धि होगी घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा व्यापार में लाभ के सुयोग रहेंगे.
●》कर्क :- परिवार में मनमुटाव के चांस है अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है व्यापार में भी गड़बड़ी के योग है अपनी वाणी और लगाम रखें.

●》सिंह :- आज सफलता आपके कदमों में होगी घर पर मेहमान आ सकते है पुरानी सभी योजना सफल होगी व्यापार में भी सफलता मिलेगी.
●》कन्या :- बेकार की बकवास से मन उदास रहेगा व्यापार में आर्थिक नुकसान होगा ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है घर में भी अशान्ती के चांस है.
●》तुला :-आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा व्यापार व्यवसाय में समय उत्तम रहेगा राज्य पक्ष में रुके काम बनेंगे पुराना रुका पैसा मिलेगा.
●》वृश्चिक :-सरकारी कार्य की रुकावट दूर होगी कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी व्यापार व्यवसाय में नया काम शुरू होगा भूमि भवन वाहन का लाभ होगा.

●》धनु :- धार्मिक कार्य में भाग लेंगे यात्रा पर जा सकते है मन में उत्साह रहेगा हर तरफ से सफलता मिलेगी व्यापार में समय अति सुंदर है.
●》मकर :- स्वास्थ्य में खराबी के चांस है मन में उदासी रहेगी घर में अशान्ती के चांस व्यापार में नुकसान के योग है यात्रा से बचें उधार दिया पैसा डूब सकता है.
●》कुम्भ :- व्यापार व्यवसाय में समय अति सुंदर है आर्थिक योजना सफल होगी अचानक धन का लाभ होगा पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
●》मीन :- गुप्त शत्रु आज आपका नुकसान करेंगे मामा से अनबन के चांस है आर्थिक नुकसान हो सकता है किसी भी प्रकार की बहस बाजी से बचें.
अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.
