सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा में 32 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, मध्यप्रदेश में भी शीघ्र होगा जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ऐलान

0

NEWS Leaders : संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा में 32 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, मध्यप्रदेश में भी शीघ्र होगा जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ऐलान

न्यूज़ लीडर्स ब्यूरो

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नए अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ये नियुक्तियाँ संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं.

●》कांग्रेस हाईकमान ने जिलाध्यक्ष की जारी की सूची.》》

हाईकमान ने देर रात  सूची जारी की, आप को बता दे
कांग्रेस आलाकमान ने 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित किये. हरियाणा कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की उम्मीद से नए अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

“गुजरात के बाद हरियाणा में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। वहीं मध्यप्रदेश में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारम्भ है, इन तीन राज्यों के बाद उत्तराखंड, पंजाब और झारखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएगी”

●》सोशल इंजीनियरिंग का भी रखा ख्याल.》》

कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी रंग दिखा है। इसमें दस ओबीसी, पांच एससी, छह जाट, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण, दो राजपूत, दो पंजाबी, एक मुस्लिम और एक सिख समुदाय से है.

●》 नए जिला अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया कैसे थी जानिए.》》

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा के प्रत्येक जिले में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजकर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर नये जिला अध्यक्ष के नाम की रायशुमारी करवाई थी। कांग्रेस हाई कमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों से मिली रिपोर्ट के आधार नए जिला अध्यक्षों की सूची को मूर्ति रूप दिया। इन रिपोर्टों के बाद प्रत्येक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा कर‌ हरियाणा कांग्रेस में नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया।

●》विधानसभा चुनाव हारे चार उम्मीदवार बने जिलाध्यक्ष.》》

हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव हार चुके चार नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अंबाला कैंट के परविंदर परी हैं जो अंबाला कैंट से चुनाव लड़े थे। भिवानी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम सीट से अपनी चचेरी बहन श्रुति चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुग्राम ग्रामीण के जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ा था और कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मेवाराम पूर्व विधायक भी रह चुके है।

●》किसको कहां की मिली जिम्मेदारी देखिए सूची.》》

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!