सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ...

NEWS Leaders : कांग्रेस की ‘संगठन सृजन अभियान’ टीम आज पानसेमल विधान सभा के चार ब्लाक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करेंगी

0

NEWS Leaders : कांग्रेस की ‘संगठन सृजन अभियान’ टीम आज पानसेमल विधान सभा के चार ब्लाक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करेंगी

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

बड़वानी जिले में ‘कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत जिला मुख्यालय पर हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने जिले के ब्लाक अध्यक्ष एव प्रमुख नेताओ से जिला संगठन की मजबूती और पार्टी में गुटबाजी के खात्मे के साथ भविष्य में बनने वाले जिला अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओ से जानकारी ली।

अब चार दिनों तक केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी के साथ प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रभारी पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, विधायिका झूमा सोलंकी और झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनल भाबर की उपस्थिति में जिले के समस्त 16 ब्लाकों में दौरा करेंगे।

●》पानसेमल विधानसभा के चार ब्लाक में पहुंच रही है ‘संगठन सृजन अभियान’ टीम.》》

आज बुधवार 11 जून 2025 को पानसेमल विधानसभा के ब्लाक कांग्रेस पलसूद सुबह 11बजे, निवाली दोपहर 1 बजे, पानसेमल अपराह्न 3 बजे, और खेतिया ब्लाक में शामिल 5 बजे ‘संगठन सृजन अभियान’ टीम पहुंच रही है जो जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार नामों पर कार्यकर्ताओ से रायशुमारी करेगी।

●》कांग्रेस में पहली बार पदाधिकारी बनाने का हो रहा है प्रयोग.》》

कांग्रेस की हो रही कमजोर हालत और संगठन पर बड़े नेताओ के हस्तक्षेप से बड़ी गुटबाजी और  जमीनी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा से कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा चिरमिरा गया है, जिसके लिए संगठन सृजन अभियान चलाकर कार्यकर्ताओ को तवज्जो देकर कांग्रेस को मजबूत करने की एक नई कोशिश शुरु हुई है।

●》अब गेंद कार्यकर्ताओ के पाले मे, वो जिसे चाहेगा बनेगा अध्यक्ष.》》

संगठन सृजन अभियान में उल्लेख है की कार्यकर्ताओं की पसंद पर ही अध्यक्ष का चयन होगा। इस निर्णय से स्पष्ट हो गया है की अब गेंद कार्यकर्ताओं के पाले में है, वह जिसे चाहेगा वह अध्यक्ष बनेगा। इस नियम के चलते जमीनी और उपेक्षित कार्यकर्ताओं का महत्व बड़ गया है।

●》और अंत में.》》

अब देखना यह होगा की कांग्रेस और राहुल गांधी की मंशा कितनी कारगर होगी ? कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ताजा अपडेट के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के साथ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!