सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

NEWS Leaders : जिले में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत, पर्यवेक्षक करेंगें ब्लाकों का दौरा, देखिए विस्तृत रिपोर्ट

0

NEWS Leaders :जिले में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत, पर्यवेक्षक करेंगें ब्लाकों का दौरा, देखिए विस्तृत रिपोर्ट

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

राहुल गांधी की और से मप्र में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रारंभ करने के बाद इस अभियान की शुरुआत बड़वानी जिले में हो गई है।

कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम जिला कांग्रेस संगठन की और से आयोजित होगें। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस बड़वानी के संगठन प्रभारी नासिर खान ने दी है।उन्होने जिले के समस्त कार्यकर्ताओ को सूचित करते हुए कहा है की राहुल गांधी संगठन को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने के अभियान में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के पर्यवेक्षक बडवानी जिले के दौरा पर आ रहें है जो कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे।

●》केन्द्रीय पर्यवेक्ष राजेश तिवारी का बड़वानी जिले में दौरा.》》

अखिल भारतीय कांग्रेस नई दिल्ली की ओर से बड़वानी जिले के लिए नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी, एआईसीसी के सचिव 10 मई 2025, मंगलवार को प्रातः 11: 30 बजे यदुवंश धर्मशाला बड़वानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होगें जो कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे।

“प्रातः 11.00 बजे पत्रकार वार्ता होगी उसके बाद जिलास्तरीय बैठक होगी”

इस अवसर पर बड़वानी जिले के लिए मप्र कांग्रेस की ओर से नियुक्त प्रादेशिक पर्यवेक्षक पूर्व विधायक कैलाश कुण्डल, विधायिका श्रीमती झूमा सोलंकी और श्रीमती सोनल भाबर विशेष रुप से उपस्थित रहेंगें।

●》जिले के विधायक एवं प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित होगें.》》

इस कार्यक्रम में राजपुर विधायक बाला बच्चन, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई और सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी के अलावा जिले के सह प्रभारी वाल सिंह मेडा और सोहराब पटेल उपस्थित रहेंगे।

●》10 मई, मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक.》》

10 मई, मंगलवार को बड़वानी में जिला स्तरीय बैठक प्रातः 11: 30 बजे यदुवंश धर्मशाला बड़वानी में है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी पार्टी के प्रदेश संगठन, जिला संगठन के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक उनके प्रत्याशी, जिला महिला, जिला सेवा दल, जिला युवक कांग्रेस, जिला NSUI, जिला आदिवासी संगठनों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पूर्व पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

●》विधानसभा क्षेत्रवार दौरा कार्यक्रम इस तरह रहेंगा.》》

जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी मंत्री नासिक खान ने बताया की जिले की समस्त चार विधानस क्षेत्रों के ब्लाकों में दौरा करेंगे।

●》11 मई पानसेमल विधानसभा का दौरा कार्यक्रम.》》

11 मई, बुधवार को पानसेमल विधानसभा के चार ब्लाक संगठन के ब्लाक पलसूद सुबह 11.00 बजे, ब्लाक निवाली दोपहर 01.00 बजे, ब्लाक पानसेमल अपराह्न 03.00 बजे और ब्लाक खेतिया सायं 05.00 बजे कार्यक्रम आयोजित है।

●》12 मई सेंधवा विधानसभा का दौरा कार्यक्रम.》》

12 मई, गुरुवार को सेंधवा विधानसभा के चार ब्लाक संगठन के ब्लाक सेंधवा में सुबह 11 बजे, ब्लाक वरला दोपहर 01 बजे, ब्लाक धवली 03 बजे और सांय 05 बजे चाचरिया में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के कार्यक्रम आयोजित होगें।

●》13 मई बड़वानी विधानसभा का दौरा कार्यक्रम.》》

13 मई, शुक्रवार को बड़वानी विधानसभा के चार ब्लाक संगठन के ब्लाक सिलावद, पाटी, बोकराटक के बाद बड़वानी में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के कार्यक्रम आयोजित होगें।

●》14 मई, शनिवार राजपुर विधानसभा का दौरा कार्यक्रम.》

14 मई, शनिवार को राजपुर विधानसभा के चार ब्लाक संगठन के ब्लाक अंजड सुबह 11.00 बजे, ब्लाक ठीकरी दोपहर 01.00 बजे, ब्लॉक ओझर 03.00 बजे और राजपुर 05.00 बजे केन्द्रीय पर्यवेक्षक के कार्यक्रम आयोजित होगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!