सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दी

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा पर्व, चेटीचंड के त्योहार और चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। भारतीय समाज का बहुत बड़ा हिस्सा इन मंगल पर्वों को उल्लासपूर्वक मनाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के वृहद मराठी समाज द्वारा गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास सभागार में स्वागत अभिनन्दन किया।

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की गई चार गुड़ी, उन्होने वृहद मराठी समाज के साथ गुड़ी पड़वा मनाई। गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम हुआ।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के वृहद मराठी समाज की महिलाओं ने गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास सभागार में तिलक किया।

●》नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव संवत्सर 2082 का आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को पर्व, त्योहारों की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास के यज्ञ में सहभागिता की अपेक्षा भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पूर्ण प्रदेश में इन पर्व-त्योहारों पर हो रहे पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!