सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा...

NEWS Leaders : स्कूटी सियासत में उमंग सिंघार सरकार पर हमलावर, कहा विपक्ष ने सरकार को जगाया, वहीं सीएम ने क्या कहा जानिए

0

NEWS Leaders : स्कूटी सियासत में उमंग सिंघार सरकार पर हमलावर, कहा विपक्ष ने सरकार को जगाया, वहीं सीएम ने क्या कहा जानिए

न्यूज लीडर्स : भोपाल

स्कूटी वितरण को लेकर मप्र की सियासत गरमाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की स्कूटी को लेकर चली चाल ने डाक्टर मोहन यादव को मप्र के प्रतिभाशाली टापर्स विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण करने पर मजबूर कर दिया है।

जापान से आने के बाद मुखायमंत्री ने ताबडतोड स्कूटी वितरण कार्यक्रम कर प्रदेश भर के हजारों टापर्स को प्रसन्न करने की कोशिश की है।

“स्कूटी वितरण को लेकर चाहे सरकार अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की सियासी रणनीति ने मोहन सरकार को स्कूटी बाटनें के लिए मजबूर कर दिया है”

नतीजन राजधानी भोपाल में प्रतीकात्मक रुप से  51 स्कूटी वितरण कर कांग्रेस के उछाले गये मुद्दे पर मोहन सरकार ने अपनी मोहर लगाकर स्कूटी वितरण कर आपने वादे को पुरा करने की पहल शुरु की है।
सरकार के इस कार्यक्रम पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा की,

यह विपक्ष की जीत है, और यही लोकतंत्र की ताकत है। मजबूत विपक्ष ही जनता के हक की गारंटी होता है तभी तो मोहन यादव सरकार को मजबूर होकर मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप देने का फैसला लेना पड़ा”

●》उमंग सिंघार फिर हुए सरकार पर हमलावर.》》

मैं इस सरकार को फिर चेता रहा हूँ अगर बच्चों के साथ धोखेबाज़ी की तो उमंग सिंघार अपने प्रदेश के बच्चों के लिए शासन की नींव हिला देगा। सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही थी, जिसे विपक्ष ने जगाने का काम किया है।

“मेरे एक छोटे से प्रयास से 12 वीं में अव्वल नंबर लाने वाली तान्या और सलोनी को स्कूटी देने से प्रोत्साहन मिला। जिसे देख कर सरकार की नींद खुली”

●》स्कूटी वितरण के बाद मुखायमंत्री ने कहा.》》

स्कूटी वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा की, स्कूटी देने के बाद बच्चों के चेहरे की प्रसन्नता को पढ़ने का अवसर मिला। उनकी आनंदित मुस्कान ने यह अहसास कराया कि यह उनके जीवन की एक बड़ी खुशी है। एक बच्ची के साथ स्कूटी की सवारी का अनुभव भी अविस्मरणीय रहा। बाकी बच्चों को लैपटॉप की राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

●》और अंत में.》》

बुधवार का दिन प्रदेश के प्रतिभावान छात्रों के लिए बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार ने 51 स्कूटी का वितरण किया और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग ने टापर्स को स्कूटी के स्वीकृति पत्र वितरित किये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!