सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान...

NEWS Leaders : नवागत कलेक्टर गुंचा सनोबर ने कलेक्टर बड़वानी का कार्यभार संभालते ही जिलाधिकारियों की बैठक ली

0

NEWS Leaders : नवागत कलेक्टर गुंचा सनोबर ने कलेक्टर बड़वानी का कार्यभार संभालते ही जिलाधिकारियों की बैठक ली

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

नवागत कलेक्टर गुंचा सनोबर ने बड़वानी कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारियों की बैठक ली।
कलेक्टर ने बताया कि उन्होने पूर्व में इस जिले के बारे मे काफी अच्छा सुना है। साथ ही आकांक्षी जिला होने से और काम करने की आवश्यकता है।

●》जनकल्याण की योजना से लोग लाभान्वित हो.》》

कलेक्टर ने अपनी अपेक्षाओं के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा सभी विभागों में जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। जिनके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी अपने पदीन दायित्व को समझकर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभाविंत हो सके।

बैठक में राजस्व महाभियान एवं विगत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही जिले में आगामी मुख्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई।

●》कलेक्टर गुंचा सनोबर का प्रशासनिक सफर.》》

कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी है। पूर्व में वह अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर के रूप में अपनी सेवाऐ दे चुकी है।

●》और अंत में.》》

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम राजपुर श्री जितेंद्र कुमार पटेल एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओं एवं नगरीय निकाय के सीएमओं, तहसीलदार विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जुडे़ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!