सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders :खरगोन-बडवानी जिले की टाॅप 3 मिली-जूली ख़बरें, देखिए लीडर्स

0

NEWS Leaders :खरगोन-बडवानी जिले की टाॅप 3 मिली-जूली ख़बरें, देखिए लीडर्स

●》खरगोन में 21 जोड़ो का निकाह कार्यक्रम संपन्न.》》

न्यूज लीडर्स : खरगोन

जिला प्रशासन खरगोन के निर्देशन में 03 नवम्बर को मुस्लिम कमेटी खरगोन में 21 जोड़ो का निकाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में कसरावद विधायक श्री सचिन यादव, पार्षद श्री रियाजुद्दी शेख, पार्षद वारिश चौबे निकाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

निकाह कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरगोन श्री मंशाराम निगवाल, सहा. यंत्री श्री मनीष महाजन, यंत्री श्री कमलाकांत जोशी राजस्व निरीक्षक महेश वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजेन्द्र चौहान सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र गांगले, श्री जगदीश सोलंकी, सामाजिक न्याय अधिकारी, विवाह/निकाह प्रभारी प्रतिभा आर्य व समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

●》आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान 11 नवम्बर तक चलेगा.》》

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

आयुष्मान योजनांतर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याणमंडल में पंजीकृत समस्त श्रमिकों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों के शत-प्रतिशतआयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु जिले में 4 से 11 नवम्बर 2024 तक अभियान चलाया जावेगा। पात्र हितग्राही अभियान में सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड बनवाये ।

●》राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य सुनेर का चयन.》》

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

जनजातीय कार्य विभाग द्वाराआयोजित 14 वर्ष विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शालेय राज्यस्पर्धा में आदित्य रमेश सुनेर ने अपना स्थान बनाया है। यह प्रतियोगिता 02 नवम्बर को छिंदवाड़ा में आयोजित की गई थी।

“आदित्य ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। शालेय राज्य स्पर्धा में उनका चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है जो उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है” 

सहायक आयुक्त श्री शक्तिसिंह चौहान, जिला खेलअधिकारी श्री मुकेश मालवीय, प्राचार्य श्रीमती वंदना जोशी, व्यायाम शिक्षक श्री संजयपारगीर और श्री आदित्य के पिता श्री रमेश सुनेर ने श्री आदित्य को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने श्री आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल श्री आदित्य के लिए बल्कि उसके परिवार, स्कूल और समाज के लिए भी गर्व की बात है। श्री आदित्य की सफलता अन्य छात्रों को भी अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!