सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना पर उठाए सख्त कदम

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना पर उठाए सख्त कदम

न्यूज लीडर्स : भोपाल

● राज्य स्तरीय हाथी टास्क फोर्स होगा गठित
● वन क्षेत्र में निगरानी की कमी के लिए फील्ड डायरेक्टर और प्रभारी एसीएफ का निलंबन
● हाथी- मानव सहअस्तित्व सुनिश्चित करने बनेंगे “हाथी मित्र”
● जिन जिलों के वन क्षेत्रों में हाथी अधिक, वहां चलेगा जन-जागरूकता अभियान
● फसलों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की होगी व्यवस्था
● केंद्र सरकार का सहयोग लेंगे, राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस अपनाएंगे
● जनहानि प्रकरण में 8 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपये देने का लिया निर्णय
● किसानों को कृषि के अलावा वैकल्पिक कार्यों से भी जोड़ने के होंगे प्रयास

प्रदेश में उमरिया जिले के वन क्षेत्र में पिछले दिनों 10 हाथियों की अलग-अलग दिन हुई मृत्यु की घटना हुई। जिसे राज्य शासन ने गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में राज्य स्तरीय हाथी टास्ट फोर्स गठित किया जाएगा। हाथी- मानव सह अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए हाथी मित्र बनाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही अधिक है, वहां किसानों की फसलों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था होगी। साथ ही किसानों को कृषि के अलावा कृषि वानिकी एवं अन्य वैकल्पिक कार्यों से भी जोड़ने के प्रयास होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाले समय में ऐसे वन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिसमें हाथियों की बसाहट के साथ सहअस्तित्व की भावना मजबूत हो सके। केंद्रीय वन मंत्री से भी इस संबंध में चर्चा हुई है। वे मार्ग दर्शन करेंगे जिससे वन विभाग इस क्षेत्र में ठोस कार्यवाही कर सके। जिन जिलों में हाथी वन क्षेत्रों में रह रहे हैं वहां हाथी मित्र जन-जागरूकता के लिए कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!