सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने इंदौर में 4 नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्य मंत्री ने किया, क्या कहा देखिए

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने इंदौर में 4 नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्य मंत्री ने किया, क्या कहा देखिए

न्यूज लीडर्स : इंदौर

इंदौर में ₹221.54 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भंवरकुआं, संत सेवालाल, खजराना तथा लवकुश फ्लाईओवर का लोकार्पण मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने किया। नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा हेतु निर्मित सभी फ्लाईओवर मालवा क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य की यात्रा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

●》मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने कहा.》》

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दशहरे के अवसर पर इंदौर को 4 फ्लाय-ओवर की बड़ी सौगात मिली हैं। यातायात की समस्या को हल करते हुए इंदौर को प्रायोरिटी पर लिया गया है। इंदौर में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए फ्लाय-ओवर की श्रृंखला बनी है, जो निरंतर जारी रहेगी। विकास के नए पैमाने पर इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर काम किया जा रहा है, जिसके परिणाम जल्द आएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए लोकार्पण करने का नया तरीका निकाला हैं। पहले ब्रिज बनने के बाद लोकार्पण करते थे, हमने थोड़ा बदलाव किया हैं। जनता की समस्या को देखते हुए अभी जितना ब्रिज बना है उतना ही शुरू कर रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को इन्दौर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!